इस देश के राष्ट्रपति ने दिया आदेश, जो लॉकडाउन तोड़े, गोली मार दो

कोरोना का असर

फिलीपींस। कोरोना का असर पूरी दुनिया में जारी है। पूरी दुनिया में कोरोना के लेकर खौफ है। दुनिया के कई देशों ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन कर रखा है। हालांकि कई देशों के नागरिक इस लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं और सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इन सबके बीच एक देश ने इसको लेकर बड़ी चेतावनी दी है। कहा गया कि जो भी लॉकडाउन का पालन न करे, उसे तत्काल गोली मार दो।

दरअसल लॉकडाउन को लेकर फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने बहुत बड़ी बात कह दी है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो भी लॉकडाउन का उल्लंघन करे, उसे गोली मार दो। राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने सरकार, पुलिस और प्रशासन से कहा है कि कोरोना वायरस के लिए लगाए गए लॉकडाउन सभी को पालन करना होगा, जो इसमें दिक्कत पैदा करे तो उसे तुरंत गोली मार दो। उन्होंने कहा कि ये देश के लिए चेतावनी है। लोग सरकार के आदेश का गंभीरता से पालन करें।

इसके अलावा उन्होंने यह भी हिदायत दी कि इस संकट की घड़ी में किसी भी स्वास्थ्यकर्मी, डॉक्टर को नुकसान न पहुंचाया जाए। यह एक गंभीर अपराध होगा। ऐसे में अगर कोई भी लॉकडाउन में समस्या खड़ी करता है तो उसे तुरंत गोली मार दी जाए। राष्ट्रपति ने पुलिस और सुरक्षाबलों को इसका आदेश दिया।

गौरतलब है कि इसके पहले भी राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने गोली मारने का आदेश दिया था। ऐसा आदेश उन्होंने साल 2016 -17 में ड्रग डीलर्स के लिए दिया था। उन्होंने पुलिस को आदेश दिया था कि ड्रैग डीलर्स को बिना कानूनी कार्यवाही के मार दो।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

बता दें कि फिलीपींस में अब तक कोरोना वायरस के 2311 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 96 लोगों की मौत हो चुकी है। इस देश में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया। फिलीपींस के संसद और केंद्रीय बैंक को भी क्वारनटीन कर दिया गया। खुद राष्ट्रपति ने अपनी कोरोना जांच कराई, जो निगेटिव आई थी। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा हुआ है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

इस देश के राष्ट्रपति ने दिया आदेश, जो लॉकडाउन तोड़े, गोली मार दो

कोरोना का असर
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts