न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क शहर में कोविड-19 संक्रमण की वजह से मौत का आंकड़ा नए 3,700 मामलों के साथ दस हजार के पार पहुंच गया। अमेरिकी मीडिया ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें वह लोग शामिल हैं, जिनकी संभवत: इस महामारी के चलते मौत हो गई, लेकिन उनका कोरोनावायरस को लेकर टेस्ट कभी नहीं हो सका।
सिटी हेल्थ डिपार्टमेंट कोविड-19 संक्रमण के लक्षणों के चलते हुई ऐसी मौतों के मिस्ड डेटा को इकट्ठा करने के लिए लगातार हफ्तों से काम कर रहा है। साथ ही विभाग उनकी मेडिकल हिस्ट्री की भी जांच कर रहा है। स्थानीय अधिकारियों और मीडिया की मानें तो शहर में होने वाली मौतों की आधिकारिक संख्या कम है। अमेरिका में कई ऐसे लोग थे, जिनमें कोरोनावायरस के लक्षण तो थे, लेकिन उनकी जांच नहीं हो पाई थी। इससे पहले कि उनका टेस्ट किया जाता, उनकी मौत हो गई।
मौत के आंकड़ों पर लोग एकमत नहीं
विशेष रूप से महामारी की शुरुआत में जांच के लिए सीमित परीक्षण और अस्पताल की क्षमता के चलते हल्के व मध्यम स्तर के लक्षणों वाले कई लोग टेस्टिंग सेंटर में नहीं जा सके। हेल्थ पर न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल कमेटी के प्रमुख मार्क लेविन ने कहा कि पिछले हफ्ते तक शहर में दैनिक आधार पर कुल 20 से 25 लोगों की घर पर मौत होती थी, जबकि अब प्रतिदिन घर पर मौत का यह आंकड़ा 200 से 215 है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
उन्होंने ट्वीट कर कहा, निश्चित रूप से (घर पर) लोगों की मौत के आंकड़ों की वृद्धि के मामले सभी कोविड-19 के हैं, जिन्हें गिना नहीं जा रहा है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएएसई) के नवीनतम आंकड़ों में कहा गया है कि न्यूयॉर्क राज्य में स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम 6 बजे (2200जीएमटी) तक कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या दो लाख दो हजार 630 थी, जिसमें से अकेले न्यूयॉर्क सिटी से एक लाख दस हजार 464 मामले थे।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































