Corona Lockdown: पीएम मोदी कल करेंगे देश को संबोधित, बढ़ सकता है लॉकडाउन

Corona Lockdown

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर 21 दिनों का लॉकडाउन (Corona Lockdown) कल समाप्त हो रहा है। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इसे बढ़ाने का अनुरोध किया है। राज्य इसे फिलहाल हटाने के पक्ष में नहीं हैं। पीएमओ की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी कल यानी 14 अप्रैल को देश में फिर से संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का संबोधन सुबह 10 बजे होगा।

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस और लॉकडाउन (Corona Lockdown) पर बातचीत की गई। ज्यादातर राज्यों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया कि देशव्यापी बंद को दो हफ्ते लिए बढ़ाया जाए। जिसके बाद से ही केंद्र सरकार इसपर विचार कर रही है।

भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप को बढ़ने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन (Corona Lockdown) किया था। जिसकी तारीख कल यानी 14 अप्रैस को समाप्त हो रही है। पीएमओ इंडिया ने सोमवार दोपहर 2.19 बजे ट्वीटकर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह (14 अप्रैल 2020) 10 बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे।

देश में कोरोना वायरस से संकमित मरीज 9000 के पार

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 9000 के पार हो चुकी है। संक्रमण से अबतक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान ही 796 नए मामले सामने आने के बाद स्थिति विकट हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 35 लोगों की मौत भी हुई है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

सोमवार 13 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्रालय की और से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस देश के 31 राज्यों में फैल चुका है। सबसे ज्यादा मामला महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1985 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। संक्रमण के मामले में दिल्ली दूसरे नंबर पर है। दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1154 पहुंच गई है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Corona Lockdown: पीएम मोदी कल करेंगे देश को संबोधित, बढ़ सकता है लॉकडाउन

Corona Lockdown
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts