भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5000 से पार, 166 की मौत

भारत में कोरोना

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना का कहर पूरी दुनिया झेल रही है। विश्व के कई विकसित देश भी कोरोना की चपेट में बुरी तरह से आ चुके है। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण सीमित लेकिन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5000 के पार हो गई है। भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 5735 है जबकि इस बिमारी से अबतक 166 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 5735 हो चुके हैं जिसमें सक्रिय मरीजों की संख्या 5095 है। भारत के लिए राहत की बात यह है कि कोरोना से अबतक 472 लोग ठीक भी हुए हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामले दक्षिणी राज्य केरल में सबसे पहले आया था। केरल में सबसे पहले तीन लोगों में कोरोना वायरस पाया गया था। कुछ दिनों की इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टि दे दी गई। तीनों मरीज कोरोना की जंग जीत चुके थे।

हालांकि तबतक चीन में कोरोना ने कोहराम मचाकर रखा था। बता दें कि चीन में आधिकारिक रूप से इस बिमारी से 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की बात करें तो चीन के इस आंकड़ों पर कई लोगों ने संदेश जाहिर किया है और उनका कहना है कि चीन बाकी दुनिया से कोरोना का वास्तविक जानकारी छुपा रहा है। चीन में इस बिमारी से अत्यधिक मौते हुई होंगी।

वहीं लॉकडाउन अभी भारत में जारी है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार वर्तमान लॉकडाउन को बढ़ाने पर विचार कर रही है। हालांकि अभी तक इस मुद्दे पर सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की मीटिंग के बाद ऐसे संकेत मिले थे कि केंद्र सरकार मौजूदा लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा सकती है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

दूसरी तरफ केंद्र सरकार से दो कदम आगे चलते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। ऐसा करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बन गया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5000 से पार, 166 की मौत

भारत में कोरोना
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts