डोनाल्ड ट्रंप की धमकी भरा बयान, भारत दवाई ना देता तो देते करारा जवाब

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी
  • ट्रंप ने कहा- दवाई ना मिलता तो लेते कड़ा एक्शन
  • हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन मलेरिया के लिए कारगार दवा
  • हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का कोरोना मरीजों पर सकारात्मक परिणाम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से मदद मांगी थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दवाई की सप्लाई का आश्वासन दिया था। लेकिन अब दो दिन बाद ही डोनाल्ड ट्रंप की धमकी भरा बयान आया और ट्रंप ने कहा कि अगर भारत मदद नहीं करता तो उसका करारा जवाब देते।

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी भरा बयान ऐसे समय में दिया गया है जब कोरोना से भारत भी संक्रमित है। मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रविवार की सुबह मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी, मैंने उनसे कहा था कि अगर आप हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की सप्लाई को शुरू करते हैं, तो काफी अच्छा होगा। लेकिन अगर वो ऐसा नहीं करते तो कुछ नहीं होता, तो उसका करारा जवाब दिया जाता। आखिर कड़ा जवाब क्यों नहीं दिया जाएगा?’

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस दवाई के लिए आश्वासन दिया गया था। रविवार को हुए इस बातचीत के बाद भारत सरकार ने जरूरी 12 दवाईयों के निर्यात पर रोक हटा ली थी।

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन क्यों जरूरी? 

बता दें कि कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवाई का प्रयोग कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों में सकारात्मक परिणाम दे रहा है। इसे कोरोना वायरस से लड़ने में मददगार बताया गया है। यह दवा भारत में ज्यादा मात्रा में बनाया जाता है। चुकी भारत में हर साल मलेरिया से काफी मरीज अस्पतालो में आते हैं इसलिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का निर्माण भारत में बड़े पैमाने पर किया जाता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025
बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

भागलपुर के सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, DGCA ने शुरू की साइट क्लियरेंस प्रक्रिया

भागलपुर के सुल्तानगंज में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। DGCA…

Dec 28, 2025

बीते मार्च महीने में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवाई के निर्यात पर रोक लगा दी थी। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 4400 के पार हो गई है। इस बिमारी से अबतक भारत में 114 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 326 संक्रमित लोग कोरोना वायरस को मात देने में सक्षम हुए हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी भरा बयान, भारत दवाई ना देता तो देते करारा जवाब

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts