ममता बनर्जी ने किया इसरो वैज्ञानिकों का अपमान, कहा- यह सब…

Mamta Banerjee insults ISRO

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसरो के प्रयासों का अपमान (Mamta Banerjee insults ISRO) किया। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों अपमान (Mamta Banerjee insults ISRO) करते हुए कहा कि ऐसा आर्थिक मंदी से ध्यान भटकाने के लिए किया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि इससे पहले भी चंद्रयान मिशन हुआ है लेकिन मानो देश में ऐसा मिशन पहला हो रहा हो।

ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मीडिया, न्यायपालिका-सभी केंद्र सरकार के सलाह से चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनआरसी से वास्तविक भारतीय को देश में ही वंचित कर दिया गया। ममता बनर्जी ने मोदी सरकार चुनौती दी कि बंगाल में हिम्मत है तो एनआरसी लागू करवा के दिखाएं।

बता दें कि पीएम मोदी अपने दो दिवसीय रूस यात्रा से वापल लौटते ही इसरो के लिए रवाना हो गए थे। वे चंद्रयान-2 के इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए इसरो में मौजूद थे। पीएम मोदी शुक्रवार रात 9 बजे ही इसरो पहुंच गए थे। प्रधानमंत्री, इसरो के वैज्ञानिकों के साथ-साथ पूरे देश की निगाहें लैंडर पर टिकी थी।

हालांकि लैंडर विक्रम से इसरो का अंतिम समय में संपर्क टूट गया। जब लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर लैंड होने ही वाला था तभी अचानक इसरो कार्यालय में लैंडर विक्रम का सिंग्नल आना बंद हो गया। इसरो में करीब दस मिनट तक कनेक्टिविटी का इंतजार किया गया फिर इसरो चीफ ने कहा कि लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए कहा कि भले ही लैंडर विक्रम से हमारा संपर्क टूट गया हो, लेकिन हमारा हौसला नहीं टूटा है। यात्रा जारी रहेगी। आप सब मक्खन पर लकीर खींचने वाले नहीं, बल्कि पत्थर पर लकीर खींचने वाले हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान के सफर का आखिरी पड़ाव भले ही आशा के अनुकूल न रहा हो, लेकिन हमें ये भी याद रखना होगा कि चंद्रयान की यात्रा शानदार रही है, जानदार रही है। हर मुश्किल, हर संघर्ष, हर कठिनाई, हमें कुछ नया सिखाकर जाती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

ममता बनर्जी ने किया इसरो वैज्ञानिकों का अपमान, कहा- यह सब…

Mamta Banerjee insults ISRO
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts