राफेल पर राहुल के आरोपों का अरुण जेटली ने दिया कुछ इस तरह जबाव

arun-jaitley-gave-rahuls-allegations-against-rafael

नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने तीखा वार करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में राफेल डील रद्द नहीं होगा। लगातार आरोपों का सामना कर रही भाजपा सरकार से बचाव में वित्त मंत्री अरुण जेटली का ताजा बयान आया है। वित्त मंत्री ने राहुल गांधी के आरोपों का जबाव देते हुए कहा कि सरकार इस मामले मेंं पूरी पार्दर्शिता बरत रही है। उन्होंने घोटाले के आरोप को पूरी तरह से निराधार बताया।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बीजेपी सरकार पर आरोप है कि सरकार ने राफेल का सौदा उच्च दामों में किया है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार ने देश के ख़जाने का दुरुपयोग किया है।

ये है अमेरिका का एरिया 51, दफन हैं कई अनसुलझे राज !

विपक्ष के आरोपों का जबाव देते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि विमान उच्च दर पर खरीदे गए हैं या नहीं, यह नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की जांच का मामला है। उन्होंने कहा कि यह सौदा कांग्रेस सरकार के सौदे से सस्ता है। इसे किसी भी सूरत में रद्द नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि राफेल डील भारत और फ्रांस के बीच हुआ एक ऐसा डील है जिसे भारतीय वायुसेना ने भी सराहा है। विवाद के बीच वायुसेना लगातार सरकार के साथ खड़ी है और इसे देश की सुरक्षा के आवश्यक और बेहतर डील बताया है।

क्या आपको पता है कि इन चार समय पर नहीं मापना चाहिए वजन

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

अरुण जेटली ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद के बयान की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं होगा कि सारी बातें सोच समझ कर कही गई हों। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी 30 अगस्त को ट्वीट करते हैं कि आने वाले कुछ हफ्तों में इस मामले में कुछ धमाके होने वाले हैं।

वित्त मंत्री ने राहुल गांधी पर सवाल दागते हुए कहा कि ये उनको (राहुल गांधी) कैसे मालूम कि ऐसा बयान आने वाला है? जेटली ने कहा कि इस तरह की जो जुगलबंदी है, मेरे पास कुछ सबूत नहीं है। लेकिन मन में प्रश्न खड़ा होता है।

दुनिया का सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान, जानें कितने नंबर पर है भारत

बता दें कि राफेल डील को लेकर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान के बाद से राहुल गांधी ने सरकार पर हमला तेज कर दिया है। शनिवार को उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार और रिलायंस कंपनी के मालिक अनिल अंबानी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन्होंने भारतीय शहीदों का अपमान किया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

राफेल पर राहुल के आरोपों का अरुण जेटली ने दिया कुछ इस तरह जबाव

arun-jaitley-gave-rahuls-allegations-against-rafael
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts