बहन से था ऐसा प्यार कि पति के साथ ये हरकत भी कर गई महिला

woman-is-doing-this-thing-for-her-sister

नई दिल्ली। एक महिला को अपनी बहन से इतना अधिक प्यार था कि उसने अपनी बहन की शादी अपने ही पति करा दी। मामला पाकिस्तान के मुल्तान की है। यहां पर एक महिला ने अपनी चचेरी बहन की शादी अपने ही पति से करा दी। पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल ने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

हालांकि ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि शख्स की दूसरी पत्नी महिला की बहन है या रिश्तेदार। फराज नाम के इस शख्स की शादी करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। लेकिन फराज की बीवी अलीना ने अपनी बहन अलिस्मा की शादी अपने ही पति से करवा दी।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   लापता महिला और अजगर : सैंडल और कुल्हाड़ी की इस बात से गांव वालों के उड़े होश

शादी के बाद इस रिश्ते से समाज के लोग नाराज हो गए हैं। हालांकि अलीना से जब इस शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शादी के बाद उसका मन नहीं लग रहा था। अलीना ने बताया कि वह बचपन से ही एक-दूसरे के साथ रही हैं और दोनों एक ही स्कूल में पढ़ती थी।

साथ ही सारे काम भी एक साथ ही करती थी, इसलिए दोनों बहनों को एक साथ रहने की आदत पड़ गई। शादी के बाद अलीना का पति में मन नहीं लगता था। बहन की याद ने उसे इतना परेशान कर दिया कि उसने अलिस्मा को घर पर बुलाकर अपने ही पति से निकाह करवा दी। उन्होंने कहा कि अब अलिस्मा में सौतन है लेकिन मुझे कोई गम नहीं है।

यह भी पढ़ें -   Mother of 21 children सू रेडफोर्ड, 22वें बच्चे को देगी जन्म, जानें दिलचस्प कहानी

वहीं इस शादी के बाद अलिस्मा ने कहा कि दोनों को लगता था कि वे अलग रहकर जिंदा नहीं रह पाएंगी। इस शादी के बाद दोनों खुशी से साथ रह पाएंगी। हालांकि अलीना और अलिस्मा भले ही एक ही आदमी से शादी करके खुश हैं लेकिन समाज के लोग उनके दुश्मन बन चुके हैं। वहीं अलिस्मा के घर के लोग फराज को ढूंढ रहे हैं। फराज ने कहा कि इस शादी से उनकी जान को खतरा है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News