ईरान में बड़ा विमान हादसा, सभी यात्रियों की मौत

तेहरान। रुस में हुए विमान हादसे के बाद एक विमान हादसा ईरान में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यह यात्री विमान ईरान के जागरोस की पहाड़ियों पर हादसे का शिकार हो गया। विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई। विमान में 66 यात्रियों के सवार होने की खबर है। ‘एपी’ के रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के असेमन एयरलाइंस ने कहा है कि दक्षिणी ईरान में हुए विमान हादसे में सभी 66 यात्रियों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्‍त विमान असेमन एयरलाइंस का ही था।

रुसी विमान की तरह ही यह विमान भी उड़ाने भरने के तुरंत बाद ही रडार से गायब हो गया था। विमान में एक बच्‍चा समेत 60 यात्री और चालक दल के छह सदस्‍य सवार थे। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त पवर्तीय इलाकों में धुंध छाई हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल ईरान के सेमीरोम के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का मलबा देखा गया है।

अब अभिनेत्री मधुबाला की मुस्कान भी खिलेगी मैडम तुसाड म्यूजियम में

घटना के बाद राहत और बचाव दल को मौके पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि जहां पर यह विमान दुर्घटना का शिकार हुआ है वह पहाड़ी इलाका है। पहाड़ी इलाका होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा है कि जिस समय विमान हादसे का शिकार हुआ उस समय आसमान में धुंध छाई हुई थी।

ईरान में हुए इस विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले रुस के मास्को में भी विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था और विमान में सवार सभी 71 यात्रियों की मौत हो गई थी। यह विमान भी उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हादसे का शिकार हो गया था।

यह भी पढ़ें:

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

सरकार ने ब्लॉक किया 81 लाख आधार कार्ड, ये है जांचने का तरीका

ग्लैमर की दुनिया की ये महिला कलाकार जिन्होंने खुदकुशी कर ली

ये है अमेरिका का एरिया 51, दफन हैं कई अनसुलझे राज !


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

ईरान में बड़ा विमान हादसा, सभी यात्रियों की मौत

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts