पीएम ने किया बीजेपी ने नए मुख्यालय का उद्घाटन, बोले- हमारे लिए राष्ट्रभक्ति पहले

new building of bjp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बीजेपी ने नए दफ्तर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि बीजेपी ने आजादी के बाद राष्ट्रहित में हुए हर आंदोलन की अगुवाई की। बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है, यहां सबको साथ लेकर चलने की ट्रेनिंग दी जाती है। उद्घाटन समारोह में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित मुरली मनोहर जोशी और अन्य नेता मौजूद थे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ऐसा बीजेपी ने किया है और बीजेपी अपना कार्यालय शिफ्ट करने वाली पहली बड़ी पार्टी बन गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों सभी पार्टी से अपना मुख्यालय लुटियन जोने से कहीं और शिफ्ट करने का निर्देश जारी किया था। कोर्ट के आदेश के बाद बीजेपी ने अपना कार्यालय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर शिफ्ट किया है।

उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी काम केवल बजट से नहीं होता है। इसके लिए इच्छा शक्ति के साथ-साथ सपने और कड़ी लगन से पूरी होती है। पीएम ने तय समय पर कार्यालय निर्माण को पूरा करने के लिए अमित शाह की टीम को बधाई भी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत में राजनीतिक दल बनाना मुश्किल काम नहीं है। हजारों पार्टियां बनती बिगड़ती हैं। ये गुलदस्ता रूपी पार्टियां हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है।

पीएम मोदी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से साथियों साथ लेकर चलना एक अलग ही अभ्यास होता है। अटल जी के दौर में विभिन्न राजनीतिक दलों को एकजुट करके सरकार चलाने का श्रेय भी बीजेपी को जाता है। बीजेपी के हर कार्यकर्ता के दिल से आवाज निकलनी चाहिए कि यह मेरा कार्यालय है। भारतीय जनता पार्टी एक मात्र पार्टी है जहां अपना का भाव होता है।

बता दें कि पार्टी के नए कार्यालय में तीन भवन हैं जिसमें तमाम आधुनिक संचार सुविधाएं हैं ताकि कर्मचारी अपने समकक्षों से तय समय में समन्वय स्थापित कर कार्य को नियत समय में पूरा कर सके। बता दें कि अमित शाह अभी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है और उन्होंने 2014 में बीजेपी के राष्ट्रीय के तौर पर कार्यभार संभाला था।


यह भी पढ़ें:

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

ग्लैमर की दुनिया की ये महिला कलाकार जिन्होंने खुदकुशी कर ली

AI टेक्नोलॉजी के साथ ओप्पो A71 लॉन्च

एक विरासत: आधुनिक भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

पीएम ने किया बीजेपी ने नए मुख्यालय का उद्घाटन, बोले- हमारे लिए राष्ट्रभक्ति पहले

new building of bjp
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts