31वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन: भारत विकास परिषद का ऐतिहासिक आयोजन

31वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन: भारत विकास परिषद का ऐतिहासिक आयोजन

राष्ट्र की सेवा के लिए “स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारत” की परिकल्पना को साकार करते हुए पिछले 62 वर्षों से देश का अग्रणी संगठन “भारत विकास परिषद्” अपना 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 28 एवं 29 दिसंबर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा पंजाब में मानाने जा रहा है।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन में परिषद् के देशभर से हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का आना होगा और देश मे परिषद् के 10 क्षेत्रों की गत 2 वर्षों के कार्यों की समीक्षा एवं भविष्य की दिशा तय होगी। अधिवेशन के माध्यम से परिषद् के हज़ारों कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं परिषद् के प्रभावी कार्यों को बारीकी से समझने का मौका मिलता है।

राष्ट्रीय अधिवेशन में परिषद् के शीर्ष नेतृत्व आगामी वर्षों के लिए देश के विकास से संबंधित नए आयामों एवं समाज परिवर्तन के पंचसूत्र जैसे पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, स्वदेशी, महिला सशक्तिकरण व उत्थान एवं कुटुंब प्रबोधन को परिषद् की वर्तमान कार्यपद्धति में समाहित करने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

31वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन: भारत विकास परिषद का ऐतिहासिक आयोजन
31वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन: भारत विकास परिषद का ऐतिहासिक आयोजन

इसी कड़ी में दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायमूर्ति उच्चतम न्यायालय श्री आदर्श कुमार गोयल जी ने बताया कि भारत विकास परिषद देश भर में संस्कार और सेवा कार्यों में जुटी है। वर्तमान समय में समाज मे और परिवारों में संस्कार की जरूरत सबसे अधिक है। हमें आज संस्कार और सेवा पर ध्यान देते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज से गरीबी उन्मूलन करते हुए वंचित लोगों को आत्मनिर्भर बनाना, पारिवारिक तनाव कम करना, बच्चों में अनुशासन व देश भक्ति की भावना जैसे संस्कार देने में महिलाओं का विशेष योगदान है।

भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुरेश जैन जी ने अधिवेशन को लेकर विस्तार से जानकारी दी और उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि देश में सामाजिक समरस्ता को बढ़ावा देने, चिकित्सा सुविधाएं निर्धन तक पहुंचाने, शिक्षा के ज्ञान का उजियारा घर-घर तक पहुंचाने, मलिन बस्तियों में रहने वाली मां-बहनों को एनिमियां एवं कुपोषण से कैसे बचाएं, राष्ट्र निर्माण में संस्था की भूमिका क्या हो, जैसे विषयों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन होगा। इस अधिवेशन में देशभर से आये साढ़े 3 हजार से ज्यादा लोग अपना विचार रखेंगे। अधिवेशन में जो विचार उभरकर सामने आएंगे उसपर चिंतन मनन कर देशभर में लागू किया जाएगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

31वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन: भारत विकास परिषद का ऐतिहासिक आयोजन
31वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन: भारत विकास परिषद का ऐतिहासिक आयोजन

परिषद के मीडिया प्रकल्प के नैशनल वाईस चेयरमैन श्री विपिन गुप्ता ने कहा कि मीडिया समूहों की सदैव से ही भारत विकास परिषद् के समाज परिवर्तन के कार्यों को आमजन से अवगत करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है और साथ ही परिषद् के राष्ट्रीय पर्व जैसे अधिवेशनों में मीडिया साथियों का रहना भी होता रहा है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री प्रेम शंकर सिंह ने पत्रकारों से अधिवेशन के लिए जालंधर चलने का अनुरोध किया और साथ ही अधिवेशन में मीडिया सेन्टर एवं जाने और ठहरने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी।

धन्यवाद🙏
प्रेम शंकर सिंह
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
भारत विकास परिषद
मो० 9811180930


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

31वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन: भारत विकास परिषद का ऐतिहासिक आयोजन

31वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन: भारत विकास परिषद का ऐतिहासिक आयोजन
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts