बिहार में बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार में बिजली गिरने से मौत

पटना। कोरोना संक्रमण के चलते देश में पहले ही हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच बिहार के सारण, जमुई और भोजपुर में बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है। लोगों की मौत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त किया है और मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का ऐलान किया है।

जानकारी के अनुसार बिहार में बिजली गिरने से सारण में 9, जमुई में 2 और भोजपुर में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। इस दुखद घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस आपदा की घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह अनुदान देने के अलावा उन्होंने बिजली से झुलसे हुए लोगों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

बिहार सरकार ने संवेदना जताते हुए कहा कि इस बार हुए वज्रपात की तीव्रता बहुत अधिक थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में थे। इस कारण ऐसी तीव्रता वाले वज्रपात से संभवतः क्षति कम हुई है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कोरोनाकाल में सभी लोग खराब मौसम में भी पूरी सतर्कता बरतें।

उन्होंने कहा कि खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। इस संकट की घड़ी में बिहार के लोगों से अपील करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लोग धैर्य रखें, सचेत रहें, सतर्क रहें तभी स्वस्थ रहेंगे।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बता दें कि बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। बिहार का मुंगेर जिला कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है। बिहार में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 243 तक पहुंच चुकी है। कोरोना से बिहार में अबतक दो लोगों की मौत हुई है और 46 मरीज कोरोना वायरस से जंग जीत चुके हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

बिहार में बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार में बिजली गिरने से मौत
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts