बिहार के औरंगाबाद में दो लोगों का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव मिले

बिहार में कोरोना

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। बिहार में इस खतरनाक वायरस के 243 केस सामने आ चुके हैं। वायरस से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार का मुंगेर जिला चीन का वुहान बन चुका है। यहां पर कोरोना का केस तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं औरंगाबाद में भी 25 अप्रैल शनिवार को कोरोनावायरस से संक्रमित दो केस पॉजिटिव मिले।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बिहार के औरंगाबाद जिले में 104 सैंपल टेस्ट के लिए गए थे। सभी 104 सैंपल निगेटिव आया था। लेकिन शुक्रवार को 26 सैंपल टेस्ट में 2 व्यक्ति में वायरस का केस पॉजिटिव पाया गया। औरंगाबाद जिले में इस खतरनाक वायरस से पॉजिटिव होने का खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों मरीज कुछ दिनों पहले ही हरियाणा से अपने घर आए थे।

अबतक सुरक्षित रहा औरंगाबाद जिले में भी कोरोना वायरस से दस्तक दे दी है। बिहार का सिवान जिला पहले से ही कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ था। अब मुंगेर जिला भी इसमें शामिल हो गया है। औरंगाबाद में जो दो कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं, उनमें से एक मरीज खुदवा ओबरा का है और दूसरा मरीज धर्मपुर का है।

कोरोना वायरस संक्रमण का ताजा पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब औरंगाबाद जिले में भी कोरोना का खतरा बढ़ गया है। हालांकि बिहार सरकार कोरोना संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या पर नजर बनाए है और सतर्कता के साथ इसका मुकाबला भी कर रही है। बिहार के बक्सर जिले में 10 मरीज, औरंगाबाद में 2 मरीज, पटना में 2 मरीज मिले हैं जबकि सारण और मुंगेर में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है।

बता दें कि भारत में कोरोना का केस लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे भारतवर्ष में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 27 हजार तक पहुंच चुकी है। कोरोना वायरस की वजह से भारत में 826 लोग अपनी जान गवां चुके हैं जबकि लगभग 6 हजार लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है और ठीक होकर घर वापस आ गए हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now