वेंकैया नायडू बने देश के 13वें उपराष्ट्रपति, मिले 68 फीसदी वोट

Venkaiah Naidu becomes 13th Vice-President

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव में भी एनडीए ने बाजी मार ली है। एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडू को 68 फीसदी वोट हासिल हुए। जबकि विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को 32 फीसदी वोट मिले। जीत के बाद बीजेपी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के करीब 24 सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार नायडू को वोट दिया है।

Read Also: चीनी सेना ने भारत को दी धमकी, पीछे हटे भारत, अब सब्र टूट रहा

उपराष्ट्रपति चुनाव में जहां वेंकैया नायडू को 516 वोट मिले वहीं विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को 244 वोट मिले। विपक्ष को इस बात की चिंता है कि उन्हें 40 सांसदों ने वोट देने की बात कही थी। लेकिन आंकड़ा कुछ और ही कह रहा है। हालांकि गोपालकृष्ण गांधी को राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार से ज्यादा वोट हासिल हुए हैं। मीरा कुमार को 225 वोट मिले थे जबकि गोपालकृष्ण गांधी को 244 वोट मिले।

राष्ट्रपति चुनाव में जदयू और बीजेडी ने बीजेपी का साथ दिया था, तो उपराष्ट्रपति चुनाव में इन दलों ने विपक्ष का साथ दिया। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल वोटों में 11 वोटों को अमान्य करार दिया गया। चुनाव में 14 सदस्यों ने अलग-अलग कारणों से भाग नहीं लिया था। इनमें से तृणमूल कांग्रेस के चार, भाजपा, कांग्रेस एवं आईयूएमएल के दो तथा राकांपा एवं पीएमके एक-एक सदस्य शामिल हैं।

Read Also: क्या आप सोशल साइट पर अपनी भावनाएं जाहिर करने से डरते हैं तो ये खबर आपके लिए है

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

इस जीत के साथ ही वेंकैया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति चुने गए। इस चुनाव में जीत के साथ ही आरएसएस का परचम शीर्ष पदों पर देखा जा सकता है। देश के तीन शीर्ष संवैधानिक पदों पर आरएसएस पृष्ठभूमि के लोग काबिज हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। हालांकि इन तीनों ही नेताओं का जीवन अत्यंत संघर्षपूर्ण और सादगी भरा रहा है। तीनों ही एक सामान्य भारतीय परिवार की पृष्ठभूमि से आए हैं। संघ के इन तीनों ही नेताओं की छवि पाक-साफ मानी जाती है। इन सभी पर कभी भी पूरे जीवन में अभी तक भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

वेंकैया नायडू बने देश के 13वें उपराष्ट्रपति, मिले 68 फीसदी वोट

Venkaiah Naidu becomes 13th Vice-President
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts