भारत में नमस्ते ट्रंप का आयोजन मेरे लिए सम्मान की बात : डोनाल्ड ट्रंप

भारत में नमस्ते ट्रंप

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को यहां हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय शिखर बैठक शुरु हुई जिसमें ट्रंप ने अहमदाबाद में सरदार पटेल स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के लिए मोदी का आभार व्यक्त किया। मोदी ने ट्रंप का हैदराबाद हाउस में स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच एकांत में बातचीत हुई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की शिखर बैठक शुरू हो गई।

एकांत में बैठक के बाद संक्षिप्त वक्तव्य में मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत करते हुए कहा, मैं आपका और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करता हूं। मैं जानता हूं कि आप इन दिनों व्यस्त हैं फिर भी आपने भारत आने के लिए समय निकाला। इसके लिए मैं आपका आभारी हूं।

इसके बाद ट्रंप ने भी भारत यात्रा के अनुभव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, विगत दो दिन, खासकर कल स्टेडियम में मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। वहां आये लोग शायद मेरी तुलना में आपके लिए अधिक होंगे। एक लाख 25 हजार लोग वहां थे। हर बार जब भी मैंने आपका नाम लिया, उन्होंने हर्ष व्यक्त किया। लोग आपको प्यार करते हैं।

प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे जिनमें करीब तीन अरब डॉलर के रक्षा सौदे शामिल हैं। रक्षा एवं सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, व्यापार एवं निवेश के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों के बीच चर्चा होगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

ट्रंप शाम को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से औपचारिक मुलाकात की। उनके सम्मान में आयोजित स्वागत भोज में शिरकत करने के बाद वे देर रात स्वदेश के लिए रवाना हो गए।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

भारत में नमस्ते ट्रंप का आयोजन मेरे लिए सम्मान की बात : डोनाल्ड ट्रंप

भारत में नमस्ते ट्रंप
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts