देश में कोरोना – 24 घंटे में 4213 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 68000 के करीब

देश में कोरोना

नई दिल्ली। देश में कोरोनाकाल जारी है। पिछले 24 घंटों में देशभर में 4213 नए मामलों की रिपोर्ट जारी की गई है। इस संक्रमण से 103 लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी हर दिन कोरोना के बढ़ रहे आंकड़ों ने सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना मरीजों के अब तक के सबसे ज्‍यादा मामले और मौतें हुई है। इससे पहले 5 मई को कोरोना के 3900 केस रिकॉर्ड किए गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक, देशभर में कोरोना मामलों की संख्या अब बढ़कर 67,700 हो गई है। इनमें से 44029 एक्टिव केस हैं, जबकि देश में कोरोना महामारी से अब तक 2,215 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राहत की बात यह है कि इस खतरनाक वायरस से भारत में अबतक 21,130 लोग ठीक भी हुए हैं।

देशभर में लॉकडाउन 3.0 जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 3 बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत भी की। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि केंद्र सरकार राज्यों में कोरोना की स्थिति के आधार पर ही अब कोई फैसला लेगी। लॉकडाउन जारी रहेगा या समाप्त होगा इसका फैसला तो आने वाला समय ही तय करेगा, लेकिन फिलहाल देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य

महाराष्ट्र-

  • एक्टिव केस – 17,140
  • ठीक हुए मरीज- 4199
  • मौतों का आंकड़ा – 832

तमिलनाडु – 

  • एक्टिव केस – 5198
  • ठीक हुए मरीज- 1959
  • मौतों का आंकड़ा – 47

गुजरात – 

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

  • एक्टिव केस – 5156
  • ठीक हुए मरीज- 2545
  • मौतों का आंकड़ा – 493

दिल्ली – 

  • एक्टिव केस – 4781
  • ठीक हुए मरीज- 2069
  • मौतों का आंकड़ा – 73

उत्तर प्रदश- 

  • एक्टिव केस – 1740
  • ठीक हुए मरीज- 1653
  • मौतों का आंकड़ा – 74

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के केस मुंबई में है। मुंबई में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 2070 है। महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर पुणे में कोरोना मरीजों की संख्या 470 है। जबकि थाने में कोरोना मरीजों की संख्या 288 है। नागपुर में 62 और नासिक में 49 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

देश में कोरोना – 24 घंटे में 4213 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 68000 के करीब

देश में कोरोना
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts