कोरोना की मार, महिलाओं से रेंट के बदले शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड

कोरोना की मार

कोरोना वायरस की मार की वजह से भारत सहित पूरी दुनिया में लॉकडाउन है। कई देश कोरोना की मार से आर्थिक तंगी की हालत में पहुंच चुके हैं। लोगों का रोजगार खत्म हो गया है। नौकरी करने वाले लोगों की नौकरी चली गई है। ऐसे में एक दुखद खबर है अमेरिका की, जहां पर मकान मालिक महिला किरायेदारों से रेंट के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहे हैं।

लॉकडाउन की वजह से किराये के मकानों में रहने वाले लोगों पर समस्याओं का पहाड़ टूट पड़ा है। नौकरी जाने के बाद लोगों के पास मकान का किराया देने के लिए पैसे नहीं हैं। ऐसे समय में महिलाओं को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एनएफएचए यानि नेशनल फेयर हाउसिंग एलायंस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 100 से भी ज्यादा फेयर हाउसिंग ग्रुप्स ने अमेरिका में लोगों को इस समस्या से जूझते देखा है। कोरोना महामारी के बीच महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामलों में 13 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

एनएफएचए की वेबसाइट पर एक महिला के हवाले से कहा गया है कि ‘अगर मैं अपने प्रॉपर्टी मैनेजर के साथ सेक्स करने से इनकार करती तो वो मुझे घर से बाहर निकाल देता। एक सिंगल मदर होने के नाते मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था। मैं अपना घर खोना नहीं चाहती थी।’

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

रूम किराए के बदले सेक्स की मांग करने वाले मामले में अब अमेरिका के साथ-साथ ब्रिटेन भी जांच के दायरे में आ गए हैं। इससे बचाव के लिए उत्तरी अमेरिका और यूरोपियन ऑथोरिटिज ने कैश बैनेफिट्स, रेंट फ्रीजिस और निष्कासन प्रतिबंध को लेकर नियम बनाए हैं।

इस तरह के मामले काफी व्यापक हैं। ये बेहद ही डराने वाले मामले हैं। हाउसिंग चैरिटी शेल्टर (इंग्लैंड) की 2018 की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले पांच सालों में करीब 250000 महिलाओं से किराया के बदले सेक्स की मांग की गई थी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

कोरोना की मार, महिलाओं से रेंट के बदले शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड

कोरोना की मार
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts