विवेक बिंद्रा पर लगा पत्नी से मारपीट का केस, जानें कौन हैं विवेक बिंद्रा की पत्नी?

Vivek Bindra Wife : विवेक बिंद्रा की पत्नी

Vivek Bindra Wife : विवेक बिंद्रा की पत्नी का नाम यानिका है। मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर अपनी पत्नी से मारपीट का आरोप लगा है। इस मामले में विवेक बिंद्रा पर नोएडा में घरेलू हिंसा के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि विवेक बिंद्रा पिछले कुछ दिनों से संदीप महेश्वरी से विवाद की वजह से चर्चा में बने हुए हैं।

बता दें कि मशहूर यूटयूबर और मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा लगातार कई विवादों के कारण चर्चा में हैं। उनके खिलाफ विवेक के साले वैभव क्वात्रा ने नोएडा के सेक्टर 126 थाने में केस दर्ज करवाया गया है। विवेक बिंद्रा पर उनकी पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगा है।

कौन हैं विवेक बिंद्रा की पत्नी?

विवेक बिंद्रा की शादी 6 दिसंबर 2023 को यानिका के साथ हुई थी। उनपर आरोप है कि शादी के एक हफ्ते बाद ही उन्होंने अपनी पत्नी यानिका के साथ मारपीट की। उनपर बंद कमरे में पत्नी यानिका को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। साले में आरोप लगाया है कि यानिका के सिर पर चोट है और कान का पर्दा फट गया है।

कौन हैं विवेक बिंद्रा?

विवेक बिंद्रा बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के फाउंटर और सीईओ हैं। वो लोगों को मार्केटिंग और बिजनेस के गुर सिखाने का काम करते हैं। यूट्यूबर पर उनके मिलियन में फॉलोवर्स हैं। पिछले कुछ दिनों से मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी के साथ विवाद की वजह से विवेक चर्चा में बने हुए हैं।

विवेक बिंद्रा की नेटवर्थ कितनी है?

विवेक बिंद्रा का जन्म दिल्ली में 1982 में हुआ। वह एक मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट जेवियर हाई स्कूल दिल्ली से पूरी है। आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की है। विवेक बिंद्रा ने एमिटी बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग से एमबीए किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सेल्स एंड मार्केटिंग से की।

विवेक बिंद्रा ने HCL Technologies and Infosys जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया है। इसके बाद उन्होंने अपनी खुद की कंपनी शुरू की जिसका नाम ग्लोबल एक्ट है। इसके माध्यम से वह बिजनेस ट्रेनिंग और कंसलटिंग का काम करते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

विवेक बिंद्रा की कमाई कितनी है?

विवेक बिंद्रा पब्लिक वर्कशॉप्स और ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिए अच्छी-खासी इनकम करते हैं। उन्होंने कई बड़े-बड़े ईवेंट में बुलाया जाता है। इससे भी उनकी इनकम होती है। इसके अलावा वह अपने यूट्यूब चैनल से भी इनकम कमाते हैं। उनके चैनल पर 21.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

Social Blade की रिपोर्ट के अनुसार, विवेक बिंद्रा के यूट्यूब चैनल की सालाना इनकम 93हजार से लेकर 1.5 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपए में यह 77,40,072 से 12,50,65,204 रुपए है। हालांकि उनका मुख्य इनकम स्रोत बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। इस कंपनी के जरिए वह बिजनेस लीडरशिप ट्रेंनिंग और कंसलटिंग का काम करते हैं।

Vivek Bindra Net Worth

विवेक बिंदा के नेटवर्थ की बात करें तो आज से समय में उनका कुल नेटवर्थ 11 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपए में यह 90 करोड़ रुपए होते हैं। उनकी कमाई बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड, यूट्यूब चैनल और मोटिवेशनल सेशन और सेमिनार इत्यादि से होती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

विवेक बिंद्रा पर लगा पत्नी से मारपीट का केस, जानें कौन हैं विवेक बिंद्रा की पत्नी?

Vivek Bindra Wife : विवेक बिंद्रा की पत्नी
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts