Amit Shah Wife : अमित शाह की पत्नी का क्या नाम है?

Amit Shah Wife Name and Photo

Amit Shah Wife : अमित शाह इस वक्त भारत के केंद्रीय गृह मंत्री हैं। अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को हुआ था। भारतीय राजनीति में अमित शाह का नाम एक बड़ा नाम है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अमित शाह को गृह मंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। मुंबई में जन्में अमित शाह ने बीजेपी में अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया है। वर्तमान में बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बीजेपी के अध्यक्ष रहते हुए अमित शाह ने बीजेपी को पूरे भारत में फैलाने में काफी योगदान दिया था। जब अमित शाह गृह मंत्री बने तो उन्होंने भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के कुछ धाराओं को खत्म कर दिया और जम्मू-कश्मीर को दो भागों में विभक्त करके केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। लद्दाख को अलग केंद्रीय प्रदेश बनाया गया।

Amit Shah Wife Name
Amit Shah with Wife Sonal Shah in Jay Shah Wedding

Amit Shah Wife : अमित शाह की पत्नी कौन है?

अमित शाह की पत्नी का नाम सोनल शाह है। सोनल शाह का जन्म कोल्हापुर, महाराष्ट्र में हुआ है। उन्होंने कोल्हापुर के प्रिंसेस पदमाराजे गर्ल्स हाई स्कूल से स्कूलिंग की पढ़ाई की है। उन्हें अमित शाह की पत्नी के तौर पर जाना जाता है। सोनल शाह को घूमने का बहुत शौक है। इसके अलावा उन्हें स्प्रिचुअल म्यूजिक और शॉपिंग का भी शौक है।

अमित शाह और सोनल शाह की शादी 1987 में हुई थी। अमित शाह एक पॉलीटिशियन हैं और अभी देश के गृह मंत्री हैं। अमित शाह को एक बेटा भी है जिसका नाम जय शाह है। अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह की बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सोनल शाह की फेवरेट पॉलीटिशियन में नरेंद्र मोदी हैं।

सोनल शाह की कुल संपत्ति 2.3 करोड़ (2019 के अनुसार) बताया गया है। 2015 में अमित शाह के बेटे जय शाह की शादी हृषिता पटेल से हुई थी। सोनल शाह उस वक्त सुर्खियों में आई जब वह अमित शाह के साथ 2019 के जनरल इलेक्शन में वोट देने के लिए गई थीं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now