Highlights:
- पूजा में चढ़ाए गए फूल दिन ढलने से पहले हटा दें
- सूखे फूल मंदिर में रखना शुभ नहीं माना जाता
- भगवान को फूल चढ़ाने से पहले स्नान करना जरूरी
Highlights:
- पूजा में चढ़ाए गए फूल दिन ढलने से पहले हटा दें
- सूखे फूल मंदिर में रखना शुभ नहीं माना जाता
- भगवान को फूल चढ़ाने से पहले स्नान करना जरूरी
Vastu Tips For Removing Flowers From Home Temple: घर के मंदिर में पूजा करने के बाद फूल और अन्य सामग्री को हटाने के भी नियम होते हैं। यदि आप अपने घर के मंदिर से चढ़ाए हुए फूलों को हटाना चाहते हैं तो इसके लिए इन नियमों का पालन बहुत जरूरी है।
वास्तु शास्त्र में पूजा-पाठ के नियम सिर्फ विधि-विधान तक सीमित नहीं हैं बल्कि इसमें देवी-देवताओं को चढ़ाए गए फूलों के सही समय पर हटाने के भी खास निर्देश हैं। कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि घर के मंदिर से फूल कब हटाने चाहिए। सही समय पर इन्हें न हटाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा पर असर पड़ सकता है।
Vastu Tips For Removing Flowers From Home Temple
घर के मंदिर से फूल कब हटाएं
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान भगवान को फूल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन फूलों को लंबे समय तक मंदिर में रखना ठीक नहीं होता। भगवान को चढ़ाए गए फूलों को दिन ढलने से पहले हटा देना चाहिए। मुरझाए हुए या सूखे फूल नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं और घर में अशांति ला सकते हैं।
मुरझाए फूलों का असर
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि सूखे फूल घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोक देते हैं। इससे परिवार के सदस्यों में तनाव, चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ सकता है। इसलिए रोज़ाना फूल बदलना और मंदिर को स्वच्छ रखना बेहद जरूरी है। अगर रोज़ ताजे फूल नहीं मिल पाते तो साफ-सुथरे कृत्रिम फूल भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में चुनरी और सिंदूर देखना देता है ऐसा संकेत, जानें क्या होता है मतलब?
सपने में चुनरी और लाल सिंदूर कई लोगों को दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के…

मकर संक्रांति पर बनेगा शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा मोड़
मकर संक्रांति 2026 पर बनने वाला बुधादित्य राजयोग कई राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन का…

सपने में राधा कृष्ण और कृष्ण सुदामा की जोड़ी को देखने का क्या मतलब होता है?
सपने में राधा कृष्ण की जोड़ी को देखना बहुत ही शुभ होता है। राधा रानी…
फूल अर्पित करने के नियम
अगर आप अपने बगीचे या पौधों से फूल तोड़कर भगवान को अर्पित करते हैं तो सबसे पहले स्नान कर लें। फूलों को साफ पानी से धोकर ही भगवान को चढ़ाएं। साथ ही फूल हमेशा डंठल की ओर से पकड़कर ही अर्पित करें। इससे पूजा का फल अधिक मिलता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। विशेष जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































