Highlights:
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:27 से 05:12 बजे तक
- प्रातःकाल पूजा का समय: 05:56 से 08:31 बजे तक
- राहुकाल: दोपहर 03:36 से शाम 05:13 बजे तक
Highlights:
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:27 से 05:12 बजे तक
- प्रातःकाल पूजा का समय: 05:56 से 08:31 बजे तक
- राहुकाल: दोपहर 03:36 से शाम 05:13 बजे तक
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त, मंगलवार को है। हिंदू धर्म में यह व्रत खासतौर पर सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य और सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं।
इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधि-विधान से की जाती है। खास बात यह है कि इस साल तीज पर रवि योग, साध्य योग और शुभ योग का संयोग बन रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में आभूषण देखना देता है व्यापार में उन्नति का संकेत, जानिए सपने में आभूषण देखने के शुभ फल
सपने में आभूषण देखना शुभ होता का संकेत होता है लेकिन कई बार यह सपना…

Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: आज इन 6 राशियों के लिए है कठिन दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 13 September: 13 सितंबर 2025, शनिवार का दिन ग्रहों की दृष्टि से…

Numerology: मूलांक 8 वालों पर रहती है शनिदेव की खास कृपा, संघर्ष के बाद मिलती है बड़ी सफलता
अंक ज्योतिष (Numerology) में हर अंक का अपना अलग महत्व होता है। यह व्यक्ति के…
हरतालिका तीज 2025 पर शुभ मुहूर्त
हरतालिका तीज का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। प्रातःकाल पूजन का शुभ समय सुबह 05:56 बजे से 08:31 बजे तक रहेगा। इस समयावधि में पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है।
शाम को प्रदोष काल का पूजन मुहूर्त शाम 06:49 बजे से 07:11 बजे तक रहेगा। इसके अलावा दिन के अन्य शुभ समय इस प्रकार हैं:
ताजा खबरें 😄👇

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान
लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा
एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…
- अभिजित मुहूर्त: 11:57 एएम से 12:48 पीएम
- विजय मुहूर्त: 02:31 पीएम से 03:23 पीएम
- सायाह्न संध्या: 06:49 पीएम से 07:56 पीएम
ध्यान रहे कि राहुकाल के समय पूजा-पाठ या शुभ कार्य करना शुभ नहीं माना जाता। इस बार राहुकाल दोपहर 03:36 बजे से शाम 05:13 बजे तक रहेगा।
हरतालिका तीज की कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उन्होंने जंगल में जाकर निर्जल व्रत किया और घोर तप साधना की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। इस दिन को ही हरतालिका तीज के रूप में मनाया जाता है।
मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती ने अपनी सखियों की मदद से शिव जी की मूर्ति बनाकर उनका पूजन किया था। तभी से इस व्रत को विशेष रूप से महिलाएं करती आ रही हैं। यह व्रत न सिर्फ पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाता है बल्कि अविवाहित कन्याओं के लिए भी मनचाहे वर की प्राप्ति का मार्ग खोलता है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































