Dream Science: सपने में ताला देखना शुभ होता है या अशुभ? हर व्यक्ति अलग-अलग तरह का सपना देखता है। किसी के सपने अच्छे होते हैं तो कोई बुरा सपना देखता है। अच्छे सपने को देखकर इंसान खुश होता है और बुरा सपना देखकर दुखी। ज्यादातर सपना गहरी नींद में ही आते हैं।
सपने में यदि किसी व्यक्ति को ताला दिखाई देता है तो इसका खास मतलब होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सपने में ताला देखना या ताला लगाना किस बात का संकेत होता है? तो आइए जानते हैं सपने में ताला देखने का मतलब।
सपने में ताला देखना
मान्यता है कि सपने में ताला देखना अशुभ होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में कार्यों में रुकावट पैदा होने वाली है। सभी काम एक साथ ठप हो सकते हैं। जिस काम की उम्मीद आप लगाए बैठे हैं, इसमें आपको नाकामी मिल सकती है। ऐसे में सपने में ताला दिखाई देता है तो यह अशुभ होता है।
सपने में ताला लगाना
सपने में ताला लगाना शुभ होता है। सपने में ताला लगाते हुए देखने का मतलब होता है कि आपने फिजूलखर्ची बंद कर दिया है। आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। सपने में ताला लगाना यह संकेत करता है कि आपने वर्तमान समय में और भविष्य में बहुत पैसे फिजूलखर्ची में खर्च कर दिया है। लेकिन अब आप इसे बंद करने वाले हैं। इसलिए यह सपना शुभ होता है।
इसे भी पढ़ें…
- मनुष्य का पुनर्जन्म इस वजह से होता है, जानें गीता के अनमोल उपदेश
- Geeta Gyan: गीता का अनमोल उपदेश, संदेह करने वाला व्यक्ति कभी नहीं रहता प्रसन्न
- सपने में काला सांप देखना – जानें काले सांप से जुड़ा शुभ-अशुभ मतलब
- Sapne me Saap Dekhna: सपने में सांप देखना देता है ऐसा संकेत, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।