Sapne me Saap Dekhna: सपने में सांप देखना आपको भयभीत कर सकता है लेकिन कई बार सपने में सांप को देखना सुखद भी होता है। हम अपने जीवन में अक्सर कई तरह के सपने देखते हैं, लेकिन कई सपनों को हम भूल जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कोई भी सपना भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देता है।
आपने सपने में कई बार सांप देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है कि सपने में सांप देखना किस बात का संकेत होता है? कई बार सांप को देखना शुभ संकेत भी हो सकता है तो कई बार यह अशुभ संकेत होता है। हालांकि सपने में सांप देखने का मतलब सांप की स्थिति पर निर्भर करता है।
Sapne me Saap Dekhna
सपने में सांप देखना एक अच्छा संकेत माना जाता है। सांप को भगवान शिव से संबंधित माना गया है इसलिए यदि सपने में नाग दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपको आने वाले समय में धन लाभ होने वाला है। आपकी सभी परेशानियां बहुत जल्द दूर हो जाएगी।
Sapne me Bada Saap Dekhna
सपने में बड़ा सांप देखने का अलग-अलग मतलब हो सकता है। इसके अलावा सांप के रंग का भी सपनों के अर्थ पर फर्क पड़ता है। यदि आप सपने में बड़े सांप को ओपन उठाए हुए देखते हैं तो यह सपना बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत होता है कि आपके ऊपर भोलेनाथ की कृपा है और जल्द आपको संपत्ति का लाभ मिलने वाला है।
Sapne me Safed Saap Dekhna
सपने में सफेद सांप देखना भी अच्छा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सफेद रंग का सांप देखना इस बात का संकेत होता है कि आपको बहुत जल्द ही मान-सम्मान मिलने वाला है। यह सपना इस बात का भी संकेत करता है कि आपको नौकरी और व्यापार में बहुत ही जल्द तरक्की मिलने वाली है।
Sapne me Peela Saap Dekhna
सपने में पीले रंग का सांप यदि आपको दिखाई देता है तो यह संकेत होता है कि नौकरी या व्यापार के काम में बेहतरी लाने के लिए आपको अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है। सपने में पीले रंग का सांप देखना इस बात का भी संकेत देता है कि घर से दूर जाने पर ही आपको विशेष लाभ मिलेगा। अब जिस काम से अपने घर से बाहर जाएंगे, वह काम अवश्य पूरा होगा।
Sapne me Hara Saap Dekhna
सपने में हरा रंगा का सांप देखना इस बात का संकेत होता है कि आपको कहीं ना कहीं से शुभ समाचार मिलने वाला है। आपको आने वाले समय में जीवन में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सावन के महीने में हरे रंग का सांप देखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है।
Sapne me Kala Saap Dekhna
सपने में काला सांप देखना नकारात्मक विचार और उदासी का संकेत होता है। आध्यात्म की माने तो सपने में काला देखना कुंडलिनी शक्ति के जागृत होने का संकेत माना जाता है। यदि आपको काला सांप पूर्णिमा के दिन दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ होता है। यह संकेत होता है कि आपकी जिंदगी धीरे-धीरे बदलने वाली है। आपको जीवन में एक अलग ही रंग देखने को मिलेंगे।
Sapne me Saap ka Katna
सपने में सांप के काटने का मतलब है कि आपको कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। यदि सांप आपके पीछे पड़ा था लेकिन काट नहीं पाया तो यह संकेत होता है कि आपको किसी गंभीर समस्या छुटकारा मिलने वाला है। आने वाले समय में आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है।
Sapne me Saap ka Dant Dekhna
सपने में सांप का दांत देखना अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत करता है कि आपको साथ कुछ बुरा घटित होने वाला है। आपको बिजनेस में धोखा मिल सकता है या आपको अपने बिजनेस में नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे सपने यदि आपको आते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है।
sapne me saap ko marna
सपने में सांप को मारना शुभ संकेत माना जाता है। यदि आपने अपने सपने में सांप को मार दिया है तो ऐसा माना जाता है कि आपका अच्छा समय आने वाला है। आप अपने जीवन में बहुत सारा धन कमाएंगे। आपकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक होगी। आपका समाज में और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।