Vastu Tips: घर में है तुलसी का पौधा, ना रखें इन चीजों को, आती है दरिद्रता और अशांति

तुलसी पौधा के पास क्या नहीं रखना चाहिए?

Vastu Tips: आपके घर में यदि तुलसी का पौधा है तो उनकी सेवा में खास ध्यान रखना चाहिए। तुलसी के पास इन चीजों को रखने से घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। यदि आप चाहते हैं कि घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे तो तुलसी के पास कभी भी इन चीजों को ना रखें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

हिंधू धर्म में तुलसी को माता के रूप में पूजा जाता है। तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां पर कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। उस घर में माँ लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। 

Follow us on Google News

मान्यता है कि तुलसी के पौधे में धन की देवी लक्ष्मी का निवास होता है। ऐसे में यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है तो आपको कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। इन नियमों का पालन करके आप जीवन में कभी असफल नहीं होंगे। 

Follow WhatsApp Channel Follow Now

यह भी पढ़ें -   आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो करें हल्दी का यह आसान उपाय

तुलसी के पास क्या नहीं रखना चाहिए?

सदियों से ही तुलसी की पूजा होती आ रही है। यह पौधा पवित्रता, भक्ति और दिव्य संबंधों का प्रतीक है। भारत में आमतौर पर सभी घरों में तुलसी का पौधा पाया जाता है। इसलिए तुलसी का पौधे की देखभाल करना बहुत ही जरूरी होता है।

तुलसी के पास ना रखें इन 5 चीजों को

कूड़ेदान या झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास कूड़ादान या झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। यह तुलसी पौधे के आसपास पवित्रता और ऊर्जा को बाधित करता है। तुलसी के पास झाड़ू रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। इसलिए तुलसी के पौधे के पास हमेशा साफ-सफाई रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में इस तरह करें कन्या पूजन, माता होंगी प्रसन्न

गणेश जी की प्रतिमा

Follow WhatsApp Channel Follow Now

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि गणेशा की पूजा में तुलसी प्रयोग नहीं होता है। वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास भगवान गणेश की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश के क्रोध का सामना आपको करना पड़ सकता है।

शिवलिंग

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास शिवलिंग या भगवान शिव की प्रतिमा नहीं रखना चाहिए। भगवान शिव की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ऐसा करने से आपको विकट परिस्थियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -   सात घोड़ों की ऐसी तस्वीर अपने घर में भूल कर भी ना लगाएं, होता है बड़ा नुकसान

जूता और चप्पल

तुलसी के पौधे पर कभी भी जूता और चप्पल नहीं रखना चाहिए। तुलसी का पौधा शुद्ध और पूजनीय माना जाता है। इसके आसपास जूता-चप्पल रखना माता तुलसी का अपमान माना जाता है। ऐसा यदि आप करते हैं तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कांटेदार पौधा

तुलसी के पौधे के गमले में कभी भी कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए। इसके साथ ही आसपास भी कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। यह अशुभ होता है। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

नोट – यह जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसपर हन्ट आई न्यूज किसी भी प्रकार से दावा नहीं करता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now