नई दिल्ली। भारत में Corona virus महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कोवैक्सीन और कोविशील्ड को मंजूरी दे दी। बता दें कि भारत में Corona virus का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को चार राज्यों में Corona Vaccine का ड्राई रन किया गया था। रविवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने Corona Vaccine के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी।
बता दें कि भारत में कोवेक्सीन को भारत बायोटेक ने बनाया है और कोवीशील्ड को सीरम इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है। अब भारत सरकार की तरफ से इसके इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद वैक्सीन के उपयोग का रास्ता साफ हो गया है। भारत एक साथ दो टीकों को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है।
किस तरह से मिलेगा वैक्सीन
देश में दोनों दवाइयों को मंजूरी मिलने के बाद वैक्सीन की दो-दो डोज मरीजों को दी जाएगी। डीसीजीआई के मुताबिक भारत में बनाया गया सीरम इंस्टीट्यूट की Vaccine की ओवरऑल क्षमता 70.42 प्रतिशत था। देश Corona Vaccine की आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद पीएम मोदी ने बधाई दी है।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, उत्साही लड़ाई को मजबूत करने के लिए निर्णायक मोड़। इसके साथ ही पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों और आविष्कारकों को बधाई भी दी।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
बता दें कि भारत में Corona virus की रफ्तार बहुत हद तक कम हो चुकी है। भारत में Corona से पीड़ित लोगों की संख्या 1 करोड़ 3 लाख के पार हो गई है। भारत में Corona virus से पीड़ित लोगों की महाराष्ट्र में है। इसके अलावा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों Corona पीड़ित लोगों की संख्या ज्यादा है।
बता दें कि हाल ही में ब्रिटेन में Corona virus का नया रूप देखने को मिला। जिसके बाद कई यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन से हवाई जहाज से यात्रा करने पर रोक लगा दी और ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट पर रोक लगा दी थी।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































