एलपीजी सिलेंडर का दाम फिर बढ़ा, इन नियमों में भी हुआ बदलाव, जान लीजिए

एलपीजी सिलेंडर का दाम

सितंबर महीनें की शुरुआत हो गई है। साथ ही 1 सितंबर से कई नियमों में बदलाव के साथ एलपीजी सिलेंडर का दाम भी बढ़ गया है। एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे में एलपीजी गैस के दामों में बढ़ोतरी का असर सीधे उनकी जेब पर पड़ने की संभावना है।

एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर बढ़े

1 सितंबर से एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़ा दिया है। जुलाई महीने में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

इसके बाद घरेलु उपयोग की एलपीजी गैस के दामों में अगस्त महीने में भी 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। अब सितंबर महीने में भी लोगों को इससे राहत नहीं मिली है। सितंबर महीने की शुरुआती दिन से ही लोगों की जेब को झटका लगा है। सितंबर में एक बार फिर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 25 रुपये महंगा हो गया है।

किचन के साथ-साथ मनोरंजन पर भी लोगों को महंगाई झेलनी होगी। 1 सितंबर से OTT प्लेटफॉर्म Disey+Hotstar सब्स्क्राइबर को ज्यादा रुपयों का भुगतान करना होगा। पहले Disey+Hotstar सब्स्क्राइबर को 399 रुपये देने होते थे लेकिन अब उन्हें Disey+Hotstar को देखने के लिए 499 रुपए का भुगतान करना होगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

इसके साथ-साथ एसबीआई ने अपने ग्राहकों को कहा है कि 30 सितंबर तक आधार कार्ड को अपने पैन कार्ड से लिंक करा लें। यह प्रक्रिया पूरी नहीं होने की स्थिति में बैंक आपका वित्तीय लेनदेन को रोक सकता है या बाधित कर सकता है।

साथ ही पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को बैंक ने झटका दे दिया है। बैंक ने एक सितंबर से अपने सभी सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर में कटौती कर दी है। नए दरों के अनुसार, अब सेविंग अकाउंट पर 2.90 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। पहले सेविंग अकाउंट पर 3 प्रतिशत का ब्याज मिलता था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

एलपीजी सिलेंडर का दाम फिर बढ़ा, इन नियमों में भी हुआ बदलाव, जान लीजिए

एलपीजी सिलेंडर का दाम
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts