नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में लॉकडाउन लागू किया गया था। लॉकडाउन के बाद देश में बेरोजगारी दर बहुत तेजी से बढ़ा है। देश में बेरोजगारी का स्तर इस हालात पर हैं तो 10 में से 8 व्यक्ति बेरोजगार हैं। यानि देश में 80 फीसदी लोग बेरोजगार हो चुके हैं। उनके सामने अपनी और परिवार की जीविका चलाने के लिए पैसे नहीं है। यह बेहद ही चौकाने वाला और दुखद खबर है।
अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। देश में बढ़ती बेरोजगारी और रोजगार के मोर्चे पर यह रिपोर्ट विस्तार से प्रकाश डालता है। सर्वे के मुताबिक, देश में बेरोजगारी का ज्यादा असर शहरी क्षेत्रों में हुआ है। शहरी क्षेत्रों में लगभग 80 फीसदी लोग बेरोजगार हो चुके हैं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति कुछ ठीक है लेकिन उत्साहजनक नहीं कहा जा सकता है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पंजाब बाढ़ त्रासदी: आह्वान फाउंडेशन का बड़ा राहत अभियान, 30,000 राहत किट वितरित करने का संकल्प
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच आह्वान फाउंडेशन ने राहत और…

Gold Rate Today: 9 सितंबर 2025: आज का सोने का भाव
Gold Rate Today: भारत में सोने का भाव हमेशा से ही आम लोगों और निवेशकों…

Lunar Eclipse 2025: दुनिया ने देखा ब्लड मून का नजारा, 3 घंटे तक चंद्रमा पर छाई पृथ्वी की रहस्यमयी छाया!
Lunar Eclipse Photos 2025 – साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण दुनिया भर के खगोल…
ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 57 फीसदी लोग बेरोजगार हैं। यानि भारत के ग्रामीण इलाकों में 10 में से 6 लोगों का रोजगार छिन गया है। ऐसी परिस्थिति में कई लोग अलग-अलग तरीकों से अपना घर चला चला रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कोरोना लॉकडाउन की वजह से बड़ी कंपनियों के बंद होने से छोटे-छोटे स्वरोजगार के तमाम धंधे बंद हो चुके हैं।
सर्वे में बताया गया है कि रोजगार जाने के बाद लोग कई तरीकों को अपना रहे हैं जीवन जीने के लिए। इन सात संकेतों से पता चलता है कि लोगों के सामने भारी वित्तिय संकट है।
ताजा खबरें 😄👇

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?
Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…
- पीएफ से 30 हजार करोड़ की निकासी
- गोल्ड लोन लेने वालों की बढ़ोतरी
- सेविंग्स (बजत) में लगातार हो रही गिरावट
- म्यूचुअल फंड से पैसों की निकासी में तेजी
- पुरानी कार के बदले लोन ले रहे लोग
- ईएमआई देना बंद किया लोगों ने
- घर का खर्च क्रेडिट कार्ड के सहारे
सीएमआईई की रिपोर्ट के अनुसार बीते एक सप्ताह में भारत में बेरोजगारी का स्तर
29, जुलाई का सप्ताह
- भारत – 7.6%
- शहरी क्षेत्र – 9.8%
- ग्रामीण क्षेत्र – 6.6%
26, जुलाई का सप्ताह
- भारत – 8.21%
- शहरी क्षेत्र – 9.43%
- ग्रामीण क्षेत्र – 7.66%
19, जुलाई का सप्ताह
- भारत – 7.94%
- शहरी क्षेत्र – 9.78%
- ग्रामीण क्षेत्र – 7.10%
12, जुलाई का सप्ताह
- भारत – 7.44%
- शहरी क्षेत्र – 9.92%
- ग्रामीण क्षेत्र – 6.34%
5, जुलाई का सप्ताह
- भारत – 8.87%
- शहरी क्षेत्र – 11.26%
- ग्रामीण क्षेत्र – 7.78%
आरबीआई की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में बैंकों का कुल लोन का 50 फीसदी लोन मोरेटोरियम में चला गया है। आरबीआई के अनुसार यह कुल ग्राहकों का 55 फीदसी है जो अधिक है। इससे साबित होता है कि लोन चुकाने में मध्यम और गरीब वर्ग की एक बड़ी आबादी अभी सक्षम नहीं है। देश में बेरोजगारी बढ़ने से उनके पास पैसों की भारी कमी है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































