मोरेटोरियम क्या होता है? जानिए मोरेटोरियम का अर्थ हिन्दी में

मोरेटोरियम

मोरेटोरियम ( Moratorium ) को लेकर हाल ही में आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने कहा कि “कोविड-19 के चलते लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से हमने एसएमई के लिए लोन पर तीन महीने की और मोरेटोरियम की घोषणा की है।” बता दें कि इससे पहले भी आरबीआई की तरफ से लोन को चुकाने की अवधि में छुट प्रदान की गई थी।

आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फेंस में लोन चुकाने की अवधि को और तीन महीने तक बढ़ाने की घोषणआ की थी। कोरोना लॉकडाउन के बाद भारत सरकार के कई घोषणाओं में भी मोरेटोरियम शब्द ( Moratorium ) का इस्तेमाल किया गया था। कई लोगों को मोरेटोरियम शब्द का मतलब पता होगा लेकिन कई लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें इसके बारे में पता नहीं होगा।

मोरेटोरियम का मतलब क्या होता है? ( Moratorium meaning in Hindi )

दरअसल मोरेटोरियम एक अवधि है जिसके दौरान आपको कर्ज का भुगतान करने की छूट दी जाती है। मोरेटोरियम ( Moratorium ) उस अवधि को कहा जाता है जिस अवधि के दौरान आपको क्रेडिट कार्ड, ईएमआई बिल, लोन इत्यादि को चुकाने से छूट मिलती है। इस अवधि को ईएमआई हॉलीडे के रूप में भी जाना जाता है।

हालांकि मोरेटोरियम ( Moratorium ) मात्र एक जरिया है आपके ईएमआई को टालने का। ऐसा नहीं है कि आपका ईएमआई की संख्या को कम कर दिया जाएगा या फिर कुछ ईएमआई समाप्त कर दिया जाएगा। इस अवधि में बस पैसे वापस करने की समय सीमा बढ़ाई जाती है। अन्य किसी प्रकार का कोई छूट नहीं मिलता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति

Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Jan 24, 2026
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025
Post Office PPF Scheme

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया

Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…

Sep 7, 2025

हाल ही में रिजर्ब बैंक ने क्रेडिट कार्ड की जानकारी रखने वाली कंपनियों से कहा है कि ग्राहक द्वारा किस्त न चुका पाने की स्थिति में कर्जधारक (ऋणधारक) के क्रेडिट स्कोर पर कोई असर न पड़े। केंद्रीय बैंक आरबीआई ने ऐसा निर्णय वर्तमान में कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों की परेशानियों को देखते हुए लिया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

मोरेटोरियम क्या होता है? जानिए मोरेटोरियम का अर्थ हिन्दी में

मोरेटोरियम
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts