Highlights:
- भारत फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा
- सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार
- अब भारत में बनेगा सटीक वार करने वाला हैमर
Highlights:
- भारत फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा
- सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार
- अब भारत में बनेगा सटीक वार करने वाला हैमर
भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग एक नए स्तर पर पहुंच गया है. सोमवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और फ्रांस की सफरान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस के बीच एक बड़ा संयुक्त उद्यम सहयोग समझौता हुआ. इस समझौते के तहत भारत में हैमर यानी हाईली एजाइल मॉड्यूलर म्यूनिशन एक्सटेंडेड रेंज हथियार प्रणाली का उत्पादन किया जाएगा. रक्षा मंत्रालय ने इसे मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.
हैमर एक अति आधुनिक और युद्ध में सिद्ध हथियार माना जाता है. इसका ढांचा ऐसा है कि इसे कई तरह के लड़ाकू विमानों पर लगाया जा सकता है. राफेल से लेकर हल्के लड़ाकू विमान तेजस तक, इस हथियार का इस्तेमाल कई प्लेटफॉर्म पर संभव है. युद्ध के दौरान सटीक निशाना लगाने की इसकी क्षमता इसे खास बनाती है.
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध में परवेज मुशर्रफ की गुप्त योजना और भारत का एयरस्ट्राइक फैसला
Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध की असली वजह पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन बद्र’ था। उस समय…

Agni-1, Prithivi-2 और Akash Prime Missile Test: 24 घंटे में तीन मिसाइल टेस्ट का क्या है मतलब? जानिए
Agni-1 Missile Test:16 और 17 जुलाई को भारत द्वारा आकाश प्राइम पृथ्वी 2 और Agni-1…

इंडिया के पास कितने हाइड्रोजन बम है? जानें हाइड्रोजन बम की ताकत
डेस्क। हाइड्रोजन बम लेकर अक्सर यह सवाल उठता है कि इंडिया के पास कितने हाइड्रोजन…
दिल्ली में हुए कार्यक्रम में सचिव रक्षा उत्पादन संजीव कुमार और सफरान के सीईओ ओलिवियर एंड्रीज मौजूद रहे. यह समझौता फरवरी 2025 में एयरो इंडिया में दोनों कंपनियों के बीच हुए समझौता ज्ञापन को औपचारिक रूप देता है. अब भारत में संयुक्त उद्यम कंपनी बनाकर इन हथियारों का उत्पादन किया जाएगा. यह न सिर्फ सेना की क्षमता बढ़ाएगा, बल्कि देश के रक्षा उद्योग में नई तकनीक और निवेश भी लाएगा.
इसी के साथ भारत को जल्द ही एक और ताकतवर हथियार मिलने वाला है. भारतीय सेना को उच्च गुणवत्ता वाला कटाना हथियार उपलब्ध कराने के लिए भारत की एक प्रमुख रक्षा कंपनी और एक फ्रांसीसी जर्मन समूह के बीच समझौता हुआ है. यह सौदा मिलिपोल प्रदर्शनी में पेरिस में 20 नवंबर को हुआ.
ताजा खबरें 😄👇

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान
लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा
एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार
भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…
कटाना 155 मिमी का प्रिसिजन अटैक हथियार है, जिसे लंबी दूरी और अत्यधिक सटीकता के लिए डिजाइन किया गया है. आधुनिक युद्ध के लिए यह तोपखाने की जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करता है. सेना को इस समय 155 मिमी तोपखाना प्रणाली और गोला बारूद की तुरंत जरूरत है, ऐसे में यह सौदा बेहद अहम माना जा रहा है.
कटाना हथियार परिवार में कई विकल्प शामिल हैं. इसमें बैलिस्टिक रेंज, विस्तारित रेंज और लेजर सीकर के साथ उच्च सटीकता वाले गोला बारूद शामिल हैं. यह हथियार भविष्य के संघर्षों में भारतीय सेना को बहुत ज्यादा तकनीकी बढ़त देगा.

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































