Tejas Jet: भारतीय वायुसेना में तेजस फाइटर जेट (Fighter Aircraft) के आने के बाद से ही दुश्मनों की नींद हराम है। कई देश तेजस की खूबियों को जानने के बाद अपने देश की सेना में शामिल करना चाहते हैं। तेजस फाइटर जेट (Tejas Fighter Plane) की खूबियों की वजह से ही कई देश इसे खरीदने के लिए भारत से संपर्क कर रहे हैं।
तेजस चौथी पीढ़ी का विमान है और सभी अत्याधुनिक सुविधाओं और टेक्नोलॉजी से लैस है। यह भारतीय वायु सेना (Indian Air force) में सबसे मजबूत प्रहरी की तरह का काम करता है।
तेजस फाइटर जेट (Tejas Fighter Jet ) की खूबियां
1.बेहद ही हल्का और तेज रफ्तार से लैस है।
2. हर तरह के मौसम और स्थान पर उड़ान भरने में सक्षम
3. किसी भी चुनौती का जवाब देने में सक्षम, पलक झपकते ही दुश्मन का खात्मा करने में सक्षम
4. 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम
5. एक बार में 50 हजार फीट की ऊंचाई तक भरने में सक्षम
6. एक बार 9, 5000 किलो वजन के साथ उड़ान भर सकता है।
7. डर्बी और अस्त्र जेसे खतरनाक मिसाइल से लैस
8. लेजर गाइडेड बम से हमला करने में सक्षम
9. एक बार में 3000 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम है तेजस।
10. तेजस की लंबाई 13.20 मीटर है और इसकी रफ्तार है 1.8 मैक।
11. तेजस बेहद ही हल्का है। तेजस का कुल भार 5, 680 किलोग्राम है।
12. तेजस की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह फाइटर जेट दुश्मन पर नजदीक से निशाना लगा सकता है।



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।