आर्थिक तंगी से छुटकारा हर कोई पाना चाहता है। अगर आप किसी वास्तु दोष की वजह से आर्थिक तंगी से छुटकारा नहीं पा रहे हैं तो घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी पानी का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और घर में सभी प्रकार की समस्याओं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
सनातन धर्म में हल्दी का विशेष महत्व है। धन की देवी लक्ष्मी और विष्णु जी और भगवान गणेश को पीला रंग बहुत ही प्रिय है। इसलिए हिंदू धर्म में प्रत्येक शुभ कार्य में हल्दी का प्रयोग किया जाता है। घर में शुभ कार्यों के लिए स्वास्तिक का निशान भी हल्दी से ही बनाया जाता है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में आभूषण देखना देता है व्यापार में उन्नति का संकेत, जानिए सपने में आभूषण देखने के शुभ फल
सपने में आभूषण देखना शुभ होता का संकेत होता है लेकिन कई बार यह सपना…

Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: आज इन 6 राशियों के लिए है कठिन दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 13 September: 13 सितंबर 2025, शनिवार का दिन ग्रहों की दृष्टि से…

Numerology: मूलांक 8 वालों पर रहती है शनिदेव की खास कृपा, संघर्ष के बाद मिलती है बड़ी सफलता
अंक ज्योतिष (Numerology) में हर अंक का अपना अलग महत्व होता है। यह व्यक्ति के…
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हल्दी के प्रयोग से घर में मौजूद वास्तु दोष को खत्म किया जा सकता है। यदि आप आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह से परेशान हैं तो हल्दी के उपाय से इसे दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं –
1. यदि आप मानसिक तनाव से परेशान हैं तो घर के मुख्य दरवाजे पर रोजाना हल्दी पानी का छिड़काव करें। इस उपाय को करने से हमेशा घर में सुख-शांति बनी रहती है।
ताजा खबरें 😄👇

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?
Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…
2. यदि आप लंबे समय से तरक्की नहीं कर पा रहे हैं तो घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी पानी का छिड़काव करें। इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक शक्तियां दूर होती है और घर में रहने वाले सदस्यों पर से सभी बला टल जाती है।
3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य दरवाजे का संबंध राहु ग्रह से होता है। राहु का प्रभाव मुख्य दरवाजे पर अधिक होता है। रोजाना सुबह घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी पानी का छिड़काव करें। ऐसा करने से लाभ होता है।
4. आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो एक लोटा जल लेकर एक चुटकी हल्दी और एक रुपए का सिक्का डालें। इसके बाद इस जल का छिड़काव घर के मुख्य द्वार पर करें। बचे हुए एक रुपए के सिक्के को किसी मंदिर में रख दें। इस उपाय को करने से घर में पैसे की तंगी नहीं होती है।
5. घर की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। स्वास्तिक के निशान पर प्रतिदिन हल्दी पानी का छिड़काव करें। इस उपाय को करने से घन की देवी माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
अस्वीकरण – यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारा उद्येश्य आपको सिर्फ जानकारी उपलब्ध करवाना है। विशेष जानकारी के लिए हमेशा संबंधित विशेषज्ञ से ही संपर्क करें।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































