सपने में सांप दिखना – सपने में सांप नजर आने का मतलब और अच्छे-बुरे संकेत

सपने में सांप दिखना - मतलब और अच्छे-बुरे संकेत

सपने में सांप का नजर आना कोई नई बात नहीं है। ऐसे सपने आने के कई कारण होते हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों में सांप से जुड़ी अनेक कथाएँ प्रचलित हैं। सांप को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। सपने में सांप दिखना शुभ और अशुभ दोनों होता है। सपने में सांप दिखने के कई मतलब हो सकते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

सपने में सांप दिखना – सांप दिखने का  मतलब और अच्छे-बुरे संकेत

1. सपने में खुदाई करते हुए सांप निकलता हुआ दिखाई दे तो यह एक शुभ संकेत होता है। ऐसे सपने आने का मतलब है कि आपको धन लाभ होने वाला है। सपने में यदि बार-बार सांप दिखाई दे रहा है कि यह अशुभ संकेत है। इसका अर्थ होता है कि आपसे पितृ नाराज हैं। आपको पितृदोष है।

Follow us on Google News

2. सपने में यदि सांप बिल में जाते हुए दिखाई देता है तो यह अत्यंत ही शुभ संकेत होता है। ऐसे सपने में अर्थ होता है कि आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। लेकिन यदि सांप बिल से बाहर निकलता दिखाई दे तो धन की हानि होने वाली है। यदि सपने में सांप कहीं जा रहा है या आपको देखकर छुप जाए तो इसका मतलब है कि आपकी रक्षा पितृदेव कर रहे हैं।

3. रात में सोते समय यदि सफेद सांप, सुनहरा सांप या चमकीला सांप दिखे तो यह सपना शुभ होता है। इसका मतलब है कि आपकी किस्मत जल्द ही खुलने वाली है। आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। साथ ही यह दर्शाता है कि आपके ऊपर आपके पूर्वजों का आशीर्वाद है।

यह भी पढ़ें -   Sapne me Saap Dekhna: सपने में सांप देखना देता है ऐसा संकेत, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

4. सपने में सांप का काटना अशुभ होता है। सपने मे सांप का काटने की मुद्रा में दांत दिखाना भी अशुभ होता है। इसका मतलब है कि आपको कोई धोखा दे सकता है या आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

 

5. सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखना अशुभ होता है। सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखने का मतलब है कि आपको कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है। आपका किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं।

6. सपने में यदि सांप आपका पीछा करता हुआ दिखाई दे और आप अपने आपको बहुत डरा हुआ देखते हैं तो यह संकेत होता है कि आप अपने भविष्य के प्रति डरे हुए हैं। आपको किसी बात की चिंता है। आप किसी सच को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। ऐसा सपना अशुभ माना जाता है।

7. सपने में यदि सांप आपको डस लेता है तो इसका मतलब है कि आपको कोई गंभीर बीमारी होने वाली है। ऐसा सपना आने के बाद अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सपने में सांप दिखना अशुभ माना जाता है। सपने में सांप दिखना मतलब आप भविष्य में किसी समस्याओं से घिरने वाले हैं।

8. सपने में नाग नागिन का जोड़ा दिखना या नाग नागिन का जोड़ा प्रेम करते हुए दिखना अशुभ संकेत देता है। यदि साक्षात नाग नागिन प्रेम करते दिख जाए तो वहां से हट जाना चाहिए। ऐसा सपना जीवन में बड़ी हानि की ओर इशारा करता है।

यह भी पढ़ें -   Sapne me Bhagwan Krishna ko Dekhna: सपने में भगवान कृष्ण को देखने का मतलब

9. सपने में सांप का किसी मंदिर में दिखना शुभ होता है। यदि सांप जाग्रत अवस्था में किसी मंदिर में दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आपको भविष्य में अपने मन के अनुरूप सबकुछ मिलने वाला है। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली है।

10. सपने में सांप का पेड़ पर चढ़ते हुए दिखना इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में कोई शुभ घटना होने वाली है। यह जीवन में तरक्की की ओर भी इशारा करता है। ऐसा सपना आने का मतलब है कि आपको आपका रूका हुआ धन प्राप्त होगा साथ ही अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

11. सांप यदि शिवलिंग पर लिपटा दिखाई दे तो यह शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आपके ऊपर भगवान शिव का आशीर्वाद है। आपको अपने कार्यों में जल्द ही सफलता मिलने वाली है। कोई कार्य जो लंबे वक्त से अटका हुआ था, वह पूर्ण होने वाला है।

12. यदि कोई गरीब व्यक्ति सपने में सांप को पेड़ से उतरते देखता है कि तो इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति को जल्द ही धन लाभ होने वाला है। उनके जीवन की परेशानियों के खत्म होने का समय आ गया है।

यह भी पढ़ें -   गाय को बासी रोटी या जूठी रोटी खिलाने से क्या-क्या नुकसान होते हैं?

13. सपने में सफेद सांप का दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह संकेत है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। सपने में मरा हुआ सांप दिखना अशुभ होता है। यह भविष्य में किसी संकट का सूचक होता है। बुरे प्रभाव से बचने के लिए शिवलिंग पर जल या कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए।

14. यदि आप किसी काम से कहीं जा रहे हैं और कोई सांप उसी समय आपके दाहिने हाथ की ओर से रास्ता काट दे तो यह शुभ होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि आपका काम निश्चित ही पूरा होगा। लेकिन यदि बाएं हाथ की ओर से सांप रास्ता काट दे तो यह अशुभ होता है। आपका कार्य किसी बाधा में फंस सकता है। ऐसे में घर वापस आकर भगवान शिव से प्रार्थना करके निकलें।

15. यदि कोई धनवान व्यक्ति सपने में सांप को पेड़े से नीचे उतरते हुए देखता है तो यह सपना अशुभ होता है। ऐसा सपना आने का मतलब है कि उस व्यक्ति को धन की हानि होने वाली है। ऐसे सपने आने पर आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत होती है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News