Vastu Tips: घर में भूलकर भी इस जगह पर ना रखें तुलसी का पौधा, जानें क्यों

तुलसी का पौधा कहां रखना चाहिए?

तुलसी का पौधा लगभग सभी घरों में पाया जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष रूप से पवित्र माना गया है। तुलसी का पौधा बुद्ध का प्रतिनिधित्व करता है जो भगवान कृष्ण का एक स्वरूप माना गया है। कई घरों में तुलसी की पूजा भी की जाती है।

तुलसी को यदि सही जगह पर ना रखा जाए तो यह बहुत ही बुरा फल प्रदान करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा छत पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले अपनी कुंडली का भी ज्ञान ले लें।

जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति धन से संबंध रखता है उन लोगों को तुलसी के पौधे को कभी भी छत पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें आर्थिक हानि होने लगती है। घर की छत पर उत्तर दिशा में चीटियां निकलना शुरू हो जाती है। यदि आप घर के छत पर तुलसी का पौधा रखते हैं तो। ऐसा होने से घर के उत्तर दिशा में दरारें बढ़नी शुरू हो जाती है।

जिन लोगों के घर पर तुलसी का पौधा होता है वहां पर चिड़िया कबूतर अपना घोंसला बना लेते हैं। इसे बुरे केतु की निशानी मानी जाती है। जो लोग घर की छत पर तुलसी रखते हैं उनकी कुंडली में प्राकृत दोष मिलता है। प्रकृति से जो ऋण या दोष हमें मिलता है उसे प्राकृत दोष कहा जाता है, इसका सीधा संबंध बुध से होता है।

घर की छत पर तुलसी रखने से बुध की स्थिति और खराब हो जाती है और ऐसे में व्यक्ति के आर्थिक स्थिति पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। बुद्ध को बुद्धि के साथ-साथ धन का ग्रह भी माना गया है। इसलिए यदि बुध की स्थिति कुंडली में खराब हो जाए तो बुद्धि के साथ-साथ धन की भी हानि हो जाती है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

बुध ग्रह को व्यापार का स्वामी माना जाता है। इसलिए कभी भी भूल कर भी तुलसी के पौधे को घर की छत पर नहीं रखना चाहिए। तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में भी नहीं रखना चाहिए। तुलसी का पौधा घर में रखना हो तो हमेशा इसे उत्तर की दिशा में रखें या उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

घर की पश्चिम दिशा की ओर भी तुलसी के पौधे को रखा जा सकता है। घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में और दक्षिण दिशा में हमेशा श्यामा तुलसी को रखना चाहिए। श्यामा तुलसी की पत्तियां हरी और बड़ी-बड़ी होती है। दक्षिण दिशा में तुलसी जी को रखने से वास्तु दोष होता है।

यदि आपके घर में छत पर तुलसी को रखने के अलावा कोई अन्य जगह नहीं है तो तुलसी को कभी भी अकेला ना रखें। उसे हमेशा केले के पौधे के साथ रखना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि दोनों पौधे को बिल्कुल साथ में नहीं रखना चाहिए। इसे मौली से बांध कर रखना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष नहीं होगी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Vastu Tips: घर में भूलकर भी इस जगह पर ना रखें तुलसी का पौधा, जानें क्यों

तुलसी का पौधा कहां रखना चाहिए?
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts