नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कॉलर शरजील इमाम को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजद्रोह आरोपी शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली और बिहार पुलिस ने मंगलवार दोपहर जहानाबाद से शरजील इमाम को गिरफ्तार किया। शरजील इमाम पर राजद्रोह का आरोप लगा है। उसे दिल्ली, बिहार, असम, यूपी, अरुणाचल, मणिपुर पुलिस तलाश रही थी।
राजद्रोह आरोपी शरजील इमाम जेएनयू में पीएचडी का छात्र है। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो को लेकर शरजील इमाम पर 6 राज्यों की पुलिस ने केस दर्ज किया था। खबरों के मुताबिक, शरजील की गिरफ्तारी से पहले दिल्ली पुलिस ने उसके छोटे भाई मुजम्मिल और उसके दोस्त को हिरासत में लिया था।
दिल्ली और बिहार पुलिस ने शरजील के भाई से पूछताछ पर मिली जानकारी के बाद उसे जहानाबाद से गिरफ्तार किया। जहानाबाद एसपी ने राजद्रोह आरोपी शरजील की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें कि राजद्रोह आरोपी शरजील इमाम ने एक वीडियो में असम को भारत से काटकर अलग करने का बयान दिया था।
दूसरी वीडियों देशभर के मुसलमानों से चक्का जाम करने की अपील की थी। शरजील बिहार के जहानाबाद का मूल निवासी है। शरजील के माता-पिता और भाई जहानाबाद के काको में रहते हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक, शरजील पिछले चार-पांच दिनों से जहानाबाद के आस-पास के इलाकों में ही छिप हुआ था। दिल्ली और बिहार पुलिस की टीम ने उसे जहानाबाद के काको से गिरफ्तार किया।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
बताया जा रहा है कि पुलिस पिछले तीन दिनों से राजद्रोह आरोपी शरजील को गिरफ्तार करने लिए लगातार छापे मार रही थी। लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिल रही थी। आरोपी शरजील इमाम की गिरफ्तारी के बाद काको थाने की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जहानाबाद एसपी मनीष शरजील इमाम से पूछताछ कर रहे हैं। मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद शरजील को दिल्ली पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाएगी।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राजद्रोह आरोपी शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर कहा कि किसी को भी कुछ ऐसा नहीं करना चाहिए जो देशहित के खिलाफ हो। उन्होंने कहा कि शरजील के खिलाफ आरोपों पर कोर्ट फैसला करेगी।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































