लॉकडाउन के बाद ट्रेन के सफर में यात्रियों के लिए यह नियम होंगे लागू

भारतीय रेलवे

नई दिल्ली। देश में मौजूदा कोरोना लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को खत्म हो रही है। केंद्र सरकार 15 अप्रैल से रेल सेवा को शुरू करने पर विचार कर रही है। भारतीय रेलवे ने 15 अप्रैल से ट्रेनों के परिचालन को लेकर और यात्रियों की सुविधा को लेकर कुछ खास नियम बनाए हैं। रेलवे उन नियमों का गंभीरता और सख्ती के साथ पालन करेगी। ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों को रेलवे की तरफ से जारी इन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि यदि कोई यात्री ट्रेन में यात्रा के दौरान कोरोना लक्षण से पीड़ित पाए जाते हैं तो उस यात्री को रेलवे जबरन बीच रासते में उतार देगी। यात्री का पूरा किराया वापस किया जाएगा। इसके अलावा रेलगाड़ी के परिचालन को सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे नॉनस्टॉप रेलगाड़ियां चलाएगी। यदि बीच में कोई जरूरत होगी तो ट्रेन को एक दो स्टेशनों पर रोका जा सकता है।

प्रोटोकॉल तैयार, सोशल डिस्टेंसिंग का होगा सख्ती से पालन

रेलवे ने यात्रियों के लिए प्रोटोकॉल तैयार कर लिया है। इसे हूबहू या फिर कुछ परिवर्तनों के साथ लागू किया जाएगा। रेलवे प्रोटोकॉल के मुताबिक, यात्रियों के स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही यात्रियों को मामूली शुल्क लेकर मास्क और दस्ताने देगी। मास्क और दस्ताने स्टेशन परिसर और ट्रेन के अंदर भी पहनना अनिवार्य होगा।

वर्थ एलॉटमेंट में भी रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। एक केबिन में सिर्फ दो यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति मिलेगी। प्रत्येक केबिन का साइड लोअर और अपर बर्थ खाली रखा जाएगा ताकि यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का सही से पालन हो सके। इसके अलावा रेलवे तत्काल प्रभाव से बाहरी वेंडर्स को ट्रेन के अंदर जाने पर रोक लगा दी है। साथ ही रनिंग स्टॉप को भी कमोबेश मास्क और दस्ताने पहनने होंगे।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति

Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Jan 24, 2026
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025
Post Office PPF Scheme

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया

Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…

Sep 7, 2025

वेटिंग टिकट होगा रद्द

रेलवे के अधिकारी की तरफ से कहा गया है कि कई ट्रेनों में जो भी वेटिंग है उसे रद्द किया जाएगा। रेलवे उत्तर भारत में 307 ट्रेन चलाएगी। अधिकारी के मुताबिक, कोरोना पर गठित मंत्री समूह के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

यात्रियों के लिए यह नियम होंगे लागू
  • स्टेशन परिसर में यात्रियों को ट्रेन के छूटने से 4 घंटे पहले आना होगा।
  • स्टेशन परिसर में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
  • स्टेशन में केवल उन्हीं यात्रियों को प्रवेश मिलेगा जिनका कंफर्म टिकट होगा।
  • इस दौरान स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक रहेगा।
  • किसी भी ट्रेन में एसी कोच नहीं होंगे। पूरी ट्रेन नॉन एसी होगा।
  • ट्रेन में सिर्फ स्लीपर डिब्बे होंगे। जनरल बोगी ट्रेन में नही होगी।
  • यात्रियों को 12 घंटे पहले रेलवे को अपने स्वास्थ्य की जानकारी देनी होगी।

Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

लॉकडाउन के बाद ट्रेन के सफर में यात्रियों के लिए यह नियम होंगे लागू

भारतीय रेलवे
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts