पाकिस्तान में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 4,322, 31 की हालत नाजुक

पाकिस्तान में कोरोना

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4000 से ऊपर हो गई है। गुरुवार को पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 248 नए मामले आए। पाकिस्तान में अधिकारियों को इस वायरस को रोकने में बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मद्देनजर दो सप्ताह का आंशिक बंद भी रखा गया है।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार कोरोना संक्रमण से देश में अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से पांच की मौत एक ही दिन में हुई। अब तक कुल 572 लोग इस वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए हैं। वहीं 31 लोगों की हालत नाजुक है। पाकिस्तान के पंजाब में 2,171, सिंध में 1,036 और खैबर पख्तुनख्वा में 560, बलूचिस्तान में 212, इस्लामाबाद में 102 मामले सामने आए हैं। वहीं पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित बाल्टिस्तान में 213 और पीओके में 28 मामले सामने आए हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को देश की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि आगे स्थिति और भी खराब हो सकती है और मरीजों की बढ़ती संख्या से निपटने में हमारे अस्पताल पर्याप्त नहीं होंगे। इमरान खान ने लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने के सरकार के दिशा-निर्देशों को मानने के लिए कहा।

हालांकि भारत की तरह पाकिस्तान में पूर्ण लॉकडाउन को लागू नहीं है। इस मुद्दे पर इमरान खान ने अपने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि पाकिस्तान में पांच करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं और अगर इस तरह के कदम उठाए जाते हैं तो ये लोग भूख से मर जाएंगे।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

कोरोना पीड़ित लोगों की मदद के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान ने एहसास आपात नकद कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अंतर्गत 14 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि कोरोना वायरस संकट से प्रभावित लोगों की लोगों पर खर्च की जाएगी। पाकिस्तान में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 1.2 करोड़ है जिसमें यह राशि वितरित की जाएगी। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ढाई सप्ताह के दौरान इन गरीब परिवारों में यह राशि वितरित की जाएगी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 4,322, 31 की हालत नाजुक

पाकिस्तान में कोरोना
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts