नई दिल्ली। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों पर हो रहे विरोध के बीच एक कमिटी का गठन कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने मोदी सरकार को झटका देते हुए कृषि कानूनों पर रोक लगाने का भी आदेश दिया। अदालत के इस फैसले के बाद मोदी सरकार को एक बड़ा झटका लगा है।
कौन-कौन हैं कमिटी में शामिल
केंद्र सरकार द्वारा गठित कमेटी में बेकीयू अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान, कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी, अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान के डॉ. प्रमोद कुमार जोशी और महाराष्ट्र के शेतकारी संगठन के अनिल धनवट शामिल हैं। दूसरी तरफ कमेटी का गठन होते ही इसका विरोध शुरू हो गया है।
कांग्रेस ने किया विरोध
कांग्रेस पार्टी ने कमेटी बनने के बाद अपना विरोध दर्ज कराया है। पार्टी के एमपी कांग्रेस ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया और कहा, “आज बनी कमेटी के सभी सदस्य कृषि बिल के समर्थन में बयान दे चुके हैं। किसानों से इतनी बड़ी साजिश..?”
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी के सदस्यों पर राजनितिक दलाों ने भी सवाल खड़ा किया है। लेकिन अभी तक किसी नेता ने इसपर कोई बयान नहीं दिया है। कांग्रेस ने अपने ट्वीट में सरकार पर किसानों के साथ साजिश करने का आरोप लगाया।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वे किसानों के साथ पहले बातचीत करेंगे। इसके बाद वे आगे की रणनीति तय करेंगे।
बता दें कि कमेटी में शामिल अनिल धनवट ने पिछले महीने कहा था कि केंद्र सरकार को कृषि कानूनों को वापस नहीं लेना चाहिए। शेतकारी संगठन के अध्यक्ष अनिल धनवत ने कहा था कि सरकार ने कानूनों को पारित कराने से पहले किसानों से विस्तार से बात नहीं की, जिसकी वजह से गलत सूचना फैली। उन्होंने कहा था कि इन कानूनों को वापस लेने की जरूरत नहीं है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































