Subah Subah Saap Dekhna – सुबह-सुबह सांप देखने का क्या मतलब होता है?

Subah Subah Saap Dekhna

Subah Subah Saap Dekhna – सुबह-सुबह सांप देखना शुभ संकेत भी हो सकता है और अशुभ संकेत भी हो सकता है। हम अपने जीवन में कई प्रकार की घटनाएं देखते हैं। इन घटनाओं का अपना एक अलग मतलब होता है। इसी प्रकार सुबह के समय सांप देखना आपके लिए अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी हो सकता है।

जब हमलोग अचानक सांप देखते हैं तो डर जाते हैं। साक्षात में सांप देखना बहुत ही डरावना होता है। सांप वह जानवर है जो बहुत ही शर्मीला होता है और खुद मनुष्यों से दूर रहना पसंद करता है। मनुष्य और सांप दोनों ही चाहते हैं कि एक दूसरे के सामने ना आए। लेकिन कई बार कुछ ऐसी परिस्थितियां होती है जिसमें दोनों को सामने आना पड़ जाता है।

ऐसे में कई लोग सांप को देखकर बहुत ही डर जाते हैं और सांप को मार देते हैं। सांप भले ही एक जहरीला जानवर है लेकिन वह तब तक मनुष्य पर हमला नहीं करता है जब तक उसे खुद पर हमले होने का एहसास नहीं होता है।

Subah Subah Saap Dekhna

सुबह-सुबह सांप देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। सांप की एक प्रजाति नाग जिन्हें हिंदू धर्म में नाग देवता के रूप में पूजा जाता है, भगवान शिव के गले में लिपटे हुए दिखते हैं। नागदेव को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सुबह-सुबह यदि आपको सांप या कोई नाग दिखाई देता है तो इसका मतलब होता है कि आपकी मनोकामना पूर्ण होने वाली है।

सुबह जल्दी आप कहीं जा रहे हैं और आपको सांप का दर्शन हो जाता है तो यह माना जाता है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, वह काम आपका बहुत ही आसानी से पूरा हो जाएगा। यदि आपको शनिवार के दिन किसी के घर में सांप दिखाई देता है तो उसे मारना नहीं चाहिए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

कोशिश करें कि सांप को किसी दूसरे स्थान पर ले जाकर छोड़ दें। हिंदू धर्म में नाग और अन्य सांपों के देवी के रूप में मां मनसा देवी को पूजा जाता है। ऐसे में यदि आप सांप को मारते हैं तो मां मनसा देवी की क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

शनिवार का दिन भगवान शनिदेव का होता है। ऐसे में यदि आपको शनिवार के दिन सुबह में सांप का दर्शन होता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपका काम बहुत ही आसानी से पूरा हो जाएगा और शनिदेव की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहेगी।

लोगों का मानना है कि सुबह-सुबह सांप देखना शुभ होता है। सांप को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है और इसे देखने से घर में सुख-समृद्धि आएगी। वहीं कुछ लोग मानते हैं कि यह आने वाले समय में धनलाभ का संकेत होता है।डिस्क्लेमर –  यह जानकारी लोक मान्यताओं और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हन्ट आई न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Subah Subah Saap Dekhna – सुबह-सुबह सांप देखने का क्या मतलब होता है?

Subah Subah Saap Dekhna
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts