भारत में व्हाट्सएप बिजनेस एप की टेस्टिंग शुरू, ये कंपनियां कर रहीं उपयोग

whatsapp-business-app-testing-india

नई दिल्ली। व्हाट्सएप ने अपने बिजनेस मैसेजिंग एप की भारत में टेस्टिंग शुरू कर दी है। व्हाट्सएप ने बिजनेस करने लिए एक अलग एप लॉन्च की है। जिसके जरिये कंपनियां ग्राहकों से संपर्क या चैट कर सकती है। इस एप में अकाउंट को पहले वेरिफाई किया जाएगा। उसके बाद कंपनियां ग्राहकों से संवाद कर पाएंगी। बता दें कि पिछले काफी दिनों से इस बात की चर्चा थी कि व्हाट्सएप भारत में अपना बिजनेस मैसेजिंग एप लॉन्च करने वाली है।

पढ़ें- ट्वीटर ने भी चला दिया राम रहीम गुरमित पर डंडा, अकाउंट सस्पेंड

व्हाट्सएप ने बताया है कि एक पीले चैटबॉक्स में कंपनियों से सीधे बातचीत की जा सकेगी। हालांकि इस बातचीत को या इसके मैसेज को डिलीट नहीं किया जा सकेगा। लेकिन ग्राहक जिस कंपनी से बात नहीं करना चाहता, उसे वो ब्लॉक कर सकता है। खबर है कि व्हाट्सएप के इस सर्विस का इस्तेमाल कई कंपनियां कर भी रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस सर्विस को सबसे पहले बुक माई शो के साथ शुरू किया गया है।

पढ़ें- सरकार ने ब्लॉक किया 81 लाख आधार कार्ड, ये है जांचने का तरीका

बुक माय शो ने अपने यूजर्स को टिकट बुकिंग की कन्फर्मेशन भेजी है। एक यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर भी किया है। स्क्रीनशॉट में लिखे मैसेज में कंपनी ने यूजर को जानकारी दी है कि हम इस चैट में आपको टिकट की कन्फर्मेशन भेजेंगे। अगर आप मैसेज नहीं चाहते तो Stop लिखकर भेजें।

इसके अलावा इस सर्विस को कैब प्रवाइडर ओला और होटल रूम कम्पनी ओयो के साथ भी शुरू किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार हो सकता है कि आने वाले दिनों में ये कंपनियां व्हाट्सएप के जरिये ही ग्राहकों को ओटीपी मैसेज और इनवॉइस भी भेजने लगे।

यह भी पढ़ें:

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Huawei Mate 80

Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?

Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…

Dec 16, 2025
Grok Chatbot

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा

एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

Dec 6, 2025
Realme Neo 7 Turbo

Realme Neo 7 Turbo AI: दमदार बैटरी, तेज़ चार्जिंग और गेमिंग परफॉर्मेंस से भरपूर नया स्मार्टफोन

Realme Neo 7 Turbo AI: Realme ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक और धांसू फोन…

Sep 7, 2025

आठ घंटे से ज्यादा नींद लेते हैं तो हो जाइए सावधान

ये है अमेरिका का एरिया 51, दफन हैं कई अनसुलझे राज !

दुनिया का सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान, जानें कितने नंबर पर है भारत


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

भारत में व्हाट्सएप बिजनेस एप की टेस्टिंग शुरू, ये कंपनियां कर रहीं उपयोग

whatsapp-business-app-testing-india
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts