शुक्रवार को संतोषी माँ की पूजा कैसे करें, जानिए व्रत के लाभ

संतोषी माँ की पूजा शुक्रवार को कैसे करें?

शुक्रवार को संतोषी माँ की पूजा कैसे करें? शुक्रवार के दिन माँ दुर्गा की पूजा के साथ-साथ संतोषी माता का व्रत भी किया जाता है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन वैभवलक्ष्मी देवी की पूजा भी की जाती है। कहा जाता है कि जो स्त्री शुक्रवार को संतोषी माँ की पूजा और व्रत करती हैं, उन्हें जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं होता है।

संतोषी माता व्रत विधि

शुक्रवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर घर की साफ-सफाई करना चाहिए। घर की साफ-सफाई के बाद स्नानादि से निवृत्त होकर घर के किसी पवित्र स्थान पर संतोषी माता की मूर्ति या चित्र को स्थापित करें।

इसके बाद पूजन सामग्री और शुद्ध जल किसी बड़े पात्र में भरकर रख लें। फिर जल भरे हुए पात्र पर गुड़ और चने से भरा हुआ दूसरा पात्र रखें। अब इसके बाद संतोषी माता की विधि-विधान से पूजा करें। फिर संतोषी माता की कथा सुनें।

संतोषी माता की कथा सुनने के बाद आरती करें और सभी को गुड़-चने का प्रसाद बांटें। अंत में बड़े पात्र में भरे जल को घर में सभी जगहों पर छिड़क दें और बचे हुए जल को तुलसी के पौधे में डाल दें। इसी प्रकार से 16 शुक्रवार का व्रत नियमित रूप से करें।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

अंतिम शुक्रवार को व्रत का विसर्जन करना चाहिए। विसर्जन करने के बाद विधि अनुसार संतोषी माता की पूजा करने के बाद 8 बालकों को खीर-पुरी का भोजन कराना चाहिए। उसके बाद दक्षिणा और केले का प्रसाद देकर उन्हें विदा करना चाहिए। अंत में खुद भी भोजन को ग्रहण करें।

संतोषी माँ की पूजा के दौरान क्या नहीं करें?
  • शुक्रवार के दिन व्रत करने वाले स्त्री-पुरुष खट्टी चीजों का सेवन और स्पर्श ना करें।
  • संतोषी माता की पूजा के बाद गुड़ और चने का प्रसाद बांटना चाहिए और खुद भी खाना चाहिए।
  • भोजन में किसी भी प्रकार की खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अचार और खट्टे फल इस दिन वर्जित होते हैं।
  • व्रत करने वाले के परिवार के लोग भी इस दिन खट्टी चीजों का सेवन ना करें।
संतोषी माता की पूजा करने के लाभ
  • संतोषी माँ की पूजा करने से भक्तों को निश्चित फल की प्राप्ति होती है। व्रत करने वाले स्त्री-पुरुष की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
  • विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलती है। न्यायालय में विजय, व्यवसाय में लाभ और घर में सुख समृद्धि आती है।
  • शुक्रवार का व्रत करने से अविवाहित लड़कियों को जल्द ही सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।

Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

शुक्रवार को संतोषी माँ की पूजा कैसे करें, जानिए व्रत के लाभ

संतोषी माँ की पूजा शुक्रवार को कैसे करें?
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts