शुक्रवार को दुर्गा पूजा इस तरह करें, जीवन के सभी कष्ट होंगे दूर

शुक्रवार को दुर्गा पूजा

शुक्रवार को माँ दुर्गा की पूजा कैसे करें? शुक्रवार के दिन भगवती माँ दुर्गा की पूजा का खास दिन होता है। नवरात्रों में माता की पूजा और अराधना विशेष विधि-विधान से की जाती है। इस दिन माँ दुर्गा की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। माता की विशेष कृपा से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट भी दूर होते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

माँ भवानी दुर्गा जिस भी व्यक्ति पर कृपा करती हैं, उन्हें जीवन में कभी कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता है। अपने भक्तों की झोली को माँ सदा भी खुशियों से भर देती हैं। माता की कृपा अपरम्पार है। माँ की कृपा पाने के लिए लाखों लोग याचना करते हैं लेकिन जिनके ऊपर माँ दुर्गा की कृपा होती है, वह व्यक्ति इस नश्वर संसार में धन्य हो जाता है।

शुक्रवार को दुर्गा पूजा कैसे करें?

मां दुर्गा को शक्ति का रूप कहा जाता है। शक्ति का रंग लाल है और शुक्रवार के दिन भगवती दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व होता है। इसलिए शुक्रवार को मां दुर्गा की पूजा कैसे करें, इस बात का जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है।

मां भगवती दुर्गा की पूजा के लिए सबसे उत्तम समय ब्रह्म मुहूर्त होता है। यह समय सूर्योदय से पहले का समय है। शुक्रवार को सूर्योदय से पहले उठकर अपने नित्य क्रियाओं के बाद स्नान करके सबसे पहले शुद्ध होना चाहिए। उसके बाद देवी मां की पूजा करें।

स्नानादि के बाद शुक्रवार को मां दुर्गा की पूजा के लिए धूप, दीप नैवेद्य, फल, मौली और फूल को एकत्रित कर लेना चाहिए। भगवती देवी को लाल रंग के फूल अति प्रिय हैं। लाल रंग का पुष्प अर्पित करने पर मां भगवती जल्द ही अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाती हैं।

शुक्रवार के दिन मां दुर्गा को गुड़हल के फूल, गुलाब के फूल अर्पित करना चाहिए। यहां इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि फूल लाल रंग का होना चाहिए। फूल के अलावा जो भी वस्तुएं देवी मां को चढ़ाना है, वह सभी वस्तुएं लाल रंग की होनी चाहिए। उन्हें लाल वस्त्र और चुनरी भी चढ़ाने चाहिए। इसके अलावा पूजा करते समय व्यक्ति को खुद भी लाल रंग का वस्त्र ही पहनना चाहिए।

पूजा के वक्त देवी माँ को सबसे पहले जल चढ़ाएं। उसके बाद उन्हें वस्त्र, चूड़ी, बिंदी और लाल सिंदूर अर्पित करना चाहिए। इसके बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। फिर दुर्गा जी की आरती करें और पूजा के दौरान ॐ श्री दुर्गाय नमः मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करना बहुत ही फलदाई होता है।

ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा को यह मंत्र अति प्रिय है और जो भी भक्त इस मंत्र का जाप करता है, उसके जीवन से सभी प्रकार की मानसिक, आर्थिक और शारीरिक परेशानियां खत्म हो जाती है। व्यक्ति के जीवन में हमेशा खुशियां भरी रहती हैं। माता की कृपा से व्यक्ति के जीवन में कभी भी कोई बड़ी परेशानी नहीं आती है।

कहा जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां भगवती दुर्गा की पूजा करता है, उन्हें माता उनकी इच्छा नौ रूप वरदान देती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती है। मां दुर्गा को दुर्गतिनाशिनी भी कहा जाता है। इसलिए जो भी व्यक्ति मां दुर्गा की आराधना करता है, उनके जीवन से समस्त दुर्गति का नाश हो जाता है।

मां दुर्गा की पूजा शुक्रवार को करने से विशेष लाभ होता है। शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। माँ भगवती दुर्गा इस दुनिया के सभी जीव-जंतुओं से प्रेम करती हैं। यह सृष्टि में माँ भगवती के प्रभाव से ही सबकुछ घटित होता है।

माँ भगवती की पूजा करने के अलावा जो भक्त इस संसार के सभी जीव-जन्तुओं से प्रेम करता है और गरीबों का दान देता है और भूखे-प्यासे जानवरों की मदद करता है, उनसे मां भगवती दुर्गा अत्यंत ही प्रसन्न होती हैं। ऐसे भक्तों पर मां भगवती की कृपा सदा बनी रहती है। मां भगवती दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को पूजा के साथ-साथ उपवास भी रख सकते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now