शनिवार को लोहा खरीदना चाहिए या नहीं, जानें लोहे से जुड़ी मान्यताएं

Shanivar ko Loha Kharidna - शनिवार को लोहा खरीदना चाहिए या नहीं। ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन कोई भी धातु खरीदना अशुभ माना जाता है।
शनिवार को लोहा खरीदना शुभ या अशुभ

Shanivar ko Loha Kharidna – शनिवार को लोहा खरीदना चाहिए या नहीं। इस प्रकार का सवाल लोगों के मन में सोने और चांदी को लेकर भी आता है कि शनिवार को चांदी खरीदना चाहिए कि नहीं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि यदि आपसे शनिदेव प्रसन्न हैं तो जीवन में सुख समृद्धि मिलती है और यदि शनिदेव आप से नाराज हैं तो आपको जीवन में कई प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ता है।

शनिदेव के नाराज होने से जीवन में तरक्की और आगे बढ़ने के मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं। सुख-शांति खत्म हो जाती है। घर और जीवन में कलह तथा विवाद का वातावरण हमेशा बना रहता है। कई बार लोग धातुओं को खरीदने से भी शनिवार को कतराते हैं। लोगों के मन में यह सवाल होता है या फिर संशय होता है कि शनिवार के दिन लोहा खरीदना शुभ होता है या अशुभ? क्या शनिवार को लोहा खरीदना अच्छा होता है? क्या शनिवार को लोहा दान करना चाहिए?

शनिवार को लोहा खरीदना शुभ या अशुभ

शनिवार के दिन लोहा खरीदना (Shanivar ko Loha Kharidna) या लोहे से बनी हुई वस्तुओं की खरीद करना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन लोहे की खरीद करने से घर में कलह और विवाद बढ़ता है तथा रिश्तो में कड़वाहट आती है। लोहा को शनिदेव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए शनिवार के दिन लोहा खरीदने के लिए मना किया जाता है।

लोहे के साथ-साथ काला कौवा और काले रंग की कोई भी वस्तु शनिदेव के प्रतीक माने जाते हैं। शनिवार के दिन कौवा को भोजन देने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन के कष्ट कम होते हैं। नियमित रूप से काला कौवा को भोजन देने से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है। साढ़ेसाती का प्रभाव कम होने से जीवन में कष्ट कम होते हैं।

शनिवार को लोहा दान करना चाहिए या नहीं

शनिवार के दिन लोहा खरीदना (Shanivar ko Loha Kharidna) भले ही अशुभ माना जाता हो लेकिन इस दिन लोहा का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन लोहा का दान या फिर लोहे की बनी वस्तुओं का दान करने से शनिदेव की कृपा दृष्टि व्यक्ति पर हमेशा बनी रहती है। यदि आपको आपके व्यापार में घाटे का सामना करना पड़ रहा है तो शनिवार के दिन लोहा का दान करने से व्यापार में मुनाफा होने लगता है, ऐसी मान्यता है।

शनिवार के दिन इन 5 चीजों को खरीदने से बचना चाहिए

1. शनिवार को नमक कभी भी नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार को नमक खरीदने से घर में दरिद्रता आती है और तरक्की के रास्ते बंद हो जाते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

2. शनिवार के दिन सरसों का तेल भी घर में नहीं लाना चाहिए। शनिवार के दिन सरसों तेल खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर से शनिदेव की कृपा दृष्टि खत्म हो जाती है और उन्हें कष्टों का सामना करना पड़ता है।

3. शनिवार के दिन कैंची नहीं खरीदना चाहिए। लोहे की बनी हुई कोई भी नुकीली वस्तु इस दिन खरीदने से घर में और दोस्तों के बीच वाद-विवाद होने की संभावना होती है।

4. शनिवार के दिन झाड़ू खरीद कर घर नहीं लाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने से घर में गरीबी आती है।

5. शनिवार को काला जूता खरीदने से भी मना किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन काला जूता खरीद कर पहनने से व्यक्ति को उनके कार्यों में असफलता मिलती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

शनिवार को लोहा खरीदना चाहिए या नहीं, जानें लोहे से जुड़ी मान्यताएं

Shanivar ko Loha Kharidna - शनिवार को लोहा खरीदना चाहिए या नहीं। ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन कोई भी धातु खरीदना अशुभ माना जाता है।
शनिवार को लोहा खरीदना शुभ या अशुभ
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts