शनिवार को क्या नहीं खाना चाहिए? जानिए इन 6 चीजों के बारे में

शनिवार को क्या नहीं खाना चाहिए?

शनिवार को क्या नहीं खाना चाहिए और क्या खाना चाहिए? इस बात को लेकर अक्सर आपके मन में संशय की स्थिति रहती होगी। ज्योतिष शास्त्र में शनिवार को नवग्रहों में से एक शनि ग्रह से जोड़कर देखा गया है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में शनिवार का विशेष महत्व है और शनिवार के दिन कुछ खास कार्यों को करने से मना किया जाता है।

इसी प्रकार शनिवार को खाने को लेकर भी कुछ खास नियम है। शनि को न्याय के देवता माना जाता है। लाल किताब के अनुसार, शनिवार को मांस मछली का सेवन करने से शनिदेव अत्यधिक क्रूर हो जाते हैं और जातक को अशुभ फल प्रदान करते हैं। जिन लोगों के जीवन में शनि की दशा, ढैया या साढ़ेसाती चल रही है उन्हें खास करके तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

शनिवार को क्या नहीं खाना चाहिए?

मसूर का दाल ना खाएं

शनिवार के दिन मसूर का दाल खाने से मना किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मसूर दाल का संबंध मंगल ग्रह से होता है। मसूर लाल रंग का खाद्य पदार्थ है। इसलिए शनिवार के दिन मसूर के दाल का सेवन करने से मना किया जाता है क्योंकि मंगल और शनि दोनों ही स्वभाव से क्रोधी ग्रह हैं। ऐसे में शनिवार को मसूर दाल का सेवन करने से व्यक्ति के स्वभाव में क्रोध और विरोध की भावना में बढ़ोतरी हो सकती है।

लाल मिर्च का ना करें सेवन

शनिवार के दिन लाल मिर्च का सेवन करने से भी मना किया जाता है। इसका पहला कारण यह है कि लाल मिर्च का संबंध मंगल ग्रह से होता है। लाल मिर्च की तासीर गर्म होती है। तीखापन शनिदेव को पसंद नहीं है और वह शीतल पदार्थों को ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए शनिदेव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिवार के दिन लाल मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए।

सादा दूध नहीं पीना चाहिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन सादा दूध पीने से बचना चाहिए और यदि आपको दूध पीना है तो उसमें हल्दी या गुड़ मिलाकर पिएं। दूध का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। शुक्र ग्रह यौन इच्छाओं का कारक माना जाता है और शनि ग्रह अध्यात्म बढ़ाने वाले माने जाते हैं। इसलिए दो विरोधी प्रकृति के तत्वों का सेवन करने से विकट समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में इन विरोधी प्रकृति से बचने के लिए शनिवार के दिन सादा दूध नहीं पीना चाहिए।

दूध के फायदे
दूध के फायदे: रात में दूध पीने के फायदे

दही का सेवन नहीं करना चाहिए

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

शनिवार के दिन दही का सेवन भी नहीं करना चाहिए। दूध की तरह ही दही का संबंध भी शुक्र ग्रह से होता है। इसलिए यदि शनिवार को दही खाना हो तो उसमें पिसा हुआ धनिया, पुदीना, गुड़ या केसर मिलाकर खा सकते हैं।

मदिरा या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए

शनिवार के दिन मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। मदीना को राक्षसों का पेय पदार्थ माना गया है। मदिरा का सेवन करने के बाद व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट और भ्रमित हो जाती है। दूसरी तरफ शनिदेव शांत और आध्यात्मिक व्यवहार को ज्यादा पसंद करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की दशा के दौरान मदिरा का या शराब का सेवन करने से धन तथा मान सम्मान खत्म होने के साथ-साथ कई बार जीवन हानि का खतरा भी बढ़ जाता है।

खट्टा और अचार का सेवन

शनिवार के दिन अचार और अन्य खट्टी तथा तीखी वस्तुओं का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से शनि का अशुभ प्रभाव पड़ता है। यह सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए शनिवार के दिन खट्टी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। शनिवार के दिन के लिए चीजों का सेवन ज्योतिष की दृष्टि से शुभ माना गया है।

नोट- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इस विषय में विशेष जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से संपर्क करें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

शनिवार को क्या नहीं खाना चाहिए? जानिए इन 6 चीजों के बारे में

शनिवार को क्या नहीं खाना चाहिए?
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts