नई दिल्ली। देश और दुनिया में कोरोनाकाल का खौफ बना हुआ है। लेकिन सुरक्षाबलों ने आंतकियों के मनसूबों पर पानी फेरने का काम भी जारी रखा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
खबरों के मुताबिक, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के दंगेरपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद शनिवार तड़के सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
आतंकियों की तरफ से गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी का जवाब दिया और 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। बता दें कि लॉकडाउन के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में तेजी आई है। जम्मू-कश्मीर में इस साल अबतक 60 से ज्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































