Sapne me Durga ma Dekhna – सपने में दुर्गा माँ को देखने का मतलब

सपने में माँ दुर्गा को देखने का मतलब क्या होता है?

Sapne me Durga Mata ko Dekhna – नवरात्रि के समय रात में सपना देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आपको सपने में दुर्गा माँ (Sapne me Ma Durga) दिखाई देती है तो उसका कुछ खास मतलब होता है। स्वप्न शास्त्र में इस तरह के सपनों के कई मतलब बताए गए हैं। यदि सपने में माँ दुर्गा (Sapne me Ma Durga) किसी खास समय में आती है तो वह उनका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि सपने में माँ दुर्गा को देखना कैसा होता है?

सपने में दुर्गा माता को देखना

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में आभूषण देखना

सपने में आभूषण देखना देता है व्यापार में उन्नति का संकेत, जानिए सपने में आभूषण देखने के शुभ फल

सपने में आभूषण देखना शुभ होता का संकेत होता है लेकिन कई बार यह सपना…

Nov 23, 2025
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: आज इन 6 राशियों के लिए है कठिन दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 13 September: 13 सितंबर 2025, शनिवार का दिन ग्रहों की दृष्टि से…

Sep 13, 2025
मूलांक 8

Numerology: मूलांक 8 वालों पर रहती है शनिदेव की खास कृपा, संघर्ष के बाद मिलती है बड़ी सफलता

अंक ज्योतिष (Numerology) में हर अंक का अपना अलग महत्व होता है। यह व्यक्ति के…

Sep 11, 2025

वैसे तो सपने में भगवान को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन यदि माँ दुर्गा सपने में (Sapne me Ma Durga) लाल वस्त्रों में दिखे तो इसका मतलब होता है कि आपकी जिंदगी में आने वाले समय में बहुत कुछ शुभ होने वाला है। लाल वस्त्रों में माता दुर्गा को सपने में देखना सफलता का सूचक होता है।

यदि कोई व्यक्ति साधना कर रहा है और उसे सपने में माता दुर्गा दिखाई देती हैं तो यह संकेत होता है कि उस व्यक्ति को साधना में जल्द ही सिद्धि प्राप्त होने वाली है। ऐसा सपना बहुत ही शुभ होता है। साधना में लीन व्यक्ति के लिए यह सपना कुछ चमत्कार से कम नहीं होता है।

ताजा खबरें 😄👇

हैमर और कटाना हथियार

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार

भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

Nov 25, 2025
सपने में आभूषण देखना

सपने में आभूषण देखना देता है व्यापार में उन्नति का संकेत, जानिए सपने में आभूषण देखने के शुभ फल

सपने में आभूषण देखना शुभ होता का संकेत होता है लेकिन कई बार यह सपना…

Nov 23, 2025
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025

Maa Durga Image
Maa Durga Image

लाल वस्त्र में माँ दुर्गा को देखना

यदि कोई अविवाहित लड़का या लड़की सपने में माँ दुर्गा (Sapne me Ma Durga) को लाल वस्त्रों में देखता है तो उसका मतलब होता है कि उस लड़का या लड़की की जल्द ही शादी होने वाली है। जिस भक्त पर माता दुर्गा की कृपा होती है, उसका अकाल मृत्यु भी कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। माता भक्तों की रक्षा सदा अपने बच्चों के समान करती है।

माँ दुर्गा को शेर पर सवार देखना

सपने में यदि माता दुर्गा शेर पर सवार होकर नजर आती हैं तो यह सपना भी काफी शुभ होता है। ऐसे सपने यदि आपको आते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी जिंदगी में आने वाले समय में सारी परेशानियां दूर होने वाली है। इसके साथ-साथ मां दुर्गा की कृपा से आप अपने शत्रुओं पर जल्द ही विजय प्राप्त कर लेंगे।

सपने में दुर्गा माता का मंदिर देखना

यदि किसी व्यक्ति को सपने में दुर्गा माता का मंदिर दिखाई देता है तो यह सपना शुभ माना जाता है। ऐसे सपने आने का मतलब होता है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति के घर में सुख-समृ्द्धि बढ़ेगी। व्यक्ति की नई नौकरी लग सकती है। व्यापार-धंधे में तरक्की देखने को मिल सकती है। व्यक्ति के जीवन में माता रानी की भक्ति प्राप्त हो सकती है।

Maa Durga Photo Images and Pic
Maa Durga Photo, Images and Pic

सपने में दुर्गा माता की फोटो देखना

यदि कोई व्यक्ति सपने में दुर्गा माता की फोटो देखता है तो यह सपना इस बात का संकेत करता है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति के जीवन में माता रानी की कृपा प्राप्त होगी। वह व्यक्ति भक्ति-भाव में और लीन होगा। उसके जीवन में सभी प्रकार की सुख-शांति प्राप्त होगी।

सपने में दुर्गा जी की मूर्ति देखना

यदि किसी भक्त को सपने में दुर्गा जी मूर्ति दिखाई देती है तो यह सपना संकेत करता है कि माता रानी उस भक्त पर प्रसन्न हैं और मूर्ति रूप में उसे दर्शन दे रही हैं। ऐसे में उस व्यक्ति को अपनी भक्ति और भी बढ़ा देनी चाहिए। ऐसे करने से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे।

सपने में माँ दुर्गा की मूर्ति देखना यह संकेत करता है कि व्यक्ति को इसी जीवन में सभी प्रकार के सुख प्राप्त होने वाले हैं। ऐसे में व्यक्ति को देवी माँ की भक्ति को और बढ़ा देना चाहिए ताकि उसे इसी जन्म में मुक्ति का मार्ग खुल सके।

Sapne me Ma Durga
सपने में मां दुर्गा को देखने का मतलब क्या होता है?

सपने में दुर्गा चालीसा पढ़ना

यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को दुर्गा चालीसा पढ़ते हुए देखता है तो यह सपना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले में उसके सभी शत्रुओं का नाश होने वाला है। सभी प्रकार के कष्ट दूर होने वाला है। उसके जीवन में हमेशा माँ दुर्गा की कृपा बनी रहेगी।

सपने में माँ दुर्गा की आरती करना

जो भी भक्त सपने में माँ दुर्गा की आरती करते हुए खुद को देखता है तो यह सपना यह संकेत करता है कि बहुत जल्द ही माता रानी उसे दर्शन देने वाली हैं। यह दर्शन माँ दुर्गा किसी भी रूप में दे सकती हैं। ऐसे भक्त के जीवन में सभी दुखों का नाश हो जाता है।

सपने में दुर्गा माता की पूजा करना

जिस व्यक्ति को सपने में माता दुर्गा दिखाई देती हैं, उसके जीवन में कभी कोई समस्या नहीं आती है। यह कोई सपने में दुर्गा माता की पूजा करते हुए खुद को देखता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि जो कुछ भी वह अपने मन में सोच रहा है, वह उसे जल्द ही मिलने वाला है।

सपने में माँ दुर्गा को देखने का मतलब
सपने में माँ दुर्गा को देखने का मतलब

सपने में दुर्गा माँ टूटी मूर्ति देखना

यदि कोई व्यक्ति सपने में माँ दुर्गा की टूटी हुई मूर्ति देखता है तो यह सपना शुभ नहीं होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि उस व्यक्ति के जीवन में परेशानियाँ बढ़ने वाली है। उन्हें धनहानि, शारीरिक कष्ट और कोई अन्य परेशानी से सामना करना पड़ सकता है। ऐसे सपने आने पर सावधान रहना चाहिए और माता रानी से जीवन को सुखद बनाने की प्राथना करनी चाहिए।

सपने में दुर्गा विसर्जन देखना

सपने में दुर्गा माता का विसर्जन देखना इस बात का संकेत करता है कि जीवन में जो कुछ भी नकारात्मकता है, वह अब दूर होने वाली है। ऐसे सपने दिखने का मतलब होता है कि आपके नकारात्मक विचारों में परिवर्तन होने वाला है। आपको अपने नकारात्मक विचारों का त्याग करना चाहिए और जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन एक उभरते हुए लेकिन गहरे सोच वाले लेखक हैं, जिनका लेखन सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं बल्कि सोच को दिशा देने वाला होता है। वे समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों और करंट अफेयर्स पर विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।

Sapne me Durga ma Dekhna – सपने में दुर्गा माँ को देखने का मतलब

सपने में माँ दुर्गा को देखने का मतलब क्या होता है?
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन एक उभरते हुए लेकिन गहरे सोच वाले लेखक हैं, जिनका लेखन सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं बल्कि सोच को दिशा देने वाला होता है। वे समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों और करंट अफेयर्स पर विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।

Related Posts