Highlights:
- सपने में लाल चुनरी देखना शुभता का संकेत होता है।
- सपने में काली चुनरी देखना अशुभता का संकेत होता है।
- सपने में चुनरी देखना धन लाभ और व्यापार में उन्नति का संकेत होता है।
Highlights:
- सपने में लाल चुनरी देखना शुभता का संकेत होता है।
- सपने में काली चुनरी देखना अशुभता का संकेत होता है।
- सपने में चुनरी देखना धन लाभ और व्यापार में उन्नति का संकेत होता है।
कई लोगों को सपने में लाल चुनरी और लाल सिंदूर दिखता है। ऐसे में लोगों के मन प्रश्न उठता है कि सपन में लाल चुनरी और सिंदूर देखने से उसके जीवन में क्या होने वाला है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में चुनरी देखना और सिंदूर देखना एक शुभ संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि आने वाले दिनों में उस व्यक्ति की कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। इसके साथ-साथ उनके दांपत्य जीवन में भी खुशहाली आने वाली है।
किसी भी व्यक्ति का सपनों पर कोई वश नहीं होता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि यदि कोई सपना आपको दिखाई दिया है और वह बार-बार दिख रहा है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में कुछ घटनाएं घटित होने वाली है।
सपने में लाल चुनरी दिखाई देना
सपने में यदि किसी व्यक्ति को लाल चुनरी दिखाई देता है तो इसका मतलब होता है कि उसे बहुत ही बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। लाल रंग देवी मां का रंग माना जाता है। ऐसे में सपने में लाल रंग की चुनरी दिखाई देना इस बात का संकेत होता है कि स्वयं देवी मां आपके घर में विराजमान होना चाहती हैं और आपके जीवन में बहुत सारी खुशियां देना चाहती हैं।
सपने में चुनरी ओढ़ना
यदि आप सपने में खुद को चुनरी ओढ़ते हुए देखते हैं तो यह सपना अच्छा माना जाता है। इस प्रकार का सपना देखना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में प्रेम संबंधों में मधुरता आने वाली है। यदि आप अविवाहित हैं तो निकट भविष्य में आपका बहुत ही अच्छा प्रेम संबंध शुरू होने वाला है।
सपने में सफेद रंग की चुनरी देखना
सपने में सफेद रंग की चुनरी अगर किसी व्यक्ति को दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि उस व्यक्ति के जीवन में शांति आने वाली है। यदि किसी कारण से उनके जीवन में कुछ दिक्कतें थीं तो वह अब खत्म हो जाएगा। यदि आपके घर में या ऑफिस में झगड़ा या वाद-विवाद चल रहा है तो वह जल्द ही समाप्त हो जाएगा। आपकी निजी जिंदगी में भी यदि कोई प्रॉब्लम है तो वह भी खत्म हो जाएगी।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
सपने में काली चुनरी देखना
सपने में काली चुनरी देखना अपशकुन माना जाता है। सपने में काली चुनरी दिखाई देना इस बात का संकेत होता है कि आपको धोखा मिलने वाला है। यदि आप बिजनेस करते हैं तो आपका बिजनेस पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपका पार्टनर आपको छोड़कर जा सकता है। इसलिए बिजनेस में और अपने निजी जीवन से जुड़ा हुआ कोई भी फैसला खुद पर भरोसा रखकर करें।
नोट – यह पोस्ट एक सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसपर हन्ट आई न्यूज दावा नहीं करता है। इस विषय में ज्यादा जानकारी इस क्षेत्र के विशेषज्ञ से लेना बेहतर होगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































