Sapne me Abhushan Dekhna: सपने में आभूषण देखना शुभ होता है या अशुभ, आज इस बारे में जानेंगे। यदि आपको सपने में आभूषण दिखाई देता है तो यह सपना एक खास संकेत देता है। कई मामलों में सपने में आभूषण देखना शुभ माना जाता है तो कई मामलों में इसे अशुभ माना जाता है।
सपने में आभूषण देखना
यदि किसी व्यक्ति को सपने में आभूषण उपहार में मिलते हुए दिखाई देता है तो इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति को व्यापार में सफलता मिलने वाली है। यदि वह नौकरी करता है तो नौकरी में तरक्की के योग बनने के संकेत होते हैं।
यदि कोई व्यक्ति सपने में सोने से बने हुए आभूषण देखता है तो इसका संकेत है कि वह व्यक्ति खुद को वास्तविक जिंदगी में अच्छे गुण वाला व्यक्ति मानता है। सपने में आभूषण देखना मान सम्मान में वृद्धि होने का संकेत होता है और भविष्य में कोई शुभ समाचार मिलने का भी संकेत होता है।
यदि कोई व्यक्ति सपने में चांदी के आभूषण को देखता है तो यह सपना भी उस व्यक्ति के लिए शुभ होता है। सपने में चांदी का आभूषण देखने का मतलब होता है कि उस व्यक्ति के घर में भविष्य में बहुत सारी खुशियाँ आने वाली है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कान के झुमके देखना बहुत ही शुभ माना गया है। यदि किसी व्यक्ति को यह सपना दिखाई देता है तो इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति के घर में भविष्य में खुशियां आने वाली है। यदि सपने में कोई व्यक्ति सोने की चैन देखता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि उस व्यक्ति का रिश्ता दोस्तों से और परिवार से और मजबूत होने वाला है।
आभूषण देखने के अशुभ फल
सपने में आभूषण देखना शुभ होता है लेकिन कई बार यह सपना अशुभ भी होता है। सपने में यदि कोई व्यक्ति यह देखता है कि आभूषण चोरी हो रहे हैं तो यह सपना अच्छा नहीं माना जाता है। इस प्रकार का सपना देखने का मतलब होता है कि निकट भविष्य में उसके साथ कुछ बुरा होने वाला है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
यदि आपको भी सपने में आभूषण चोरी होते हुए दिखाई देते हैं तो आपको संभलकर रहना चाहिए। खुद को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रखना चाहिए। यदि सपने में बहुत सारे गहने एक साथ कहीं पर रखा हुआ दिखाई दे तो सपना अत्यधिक खर्चों का संकेत होता है।
यदि आप सपने में खुद को गहना पहने हुए देखते हैं तो यह सपना इस बात का संकेत होता है कि आपके किसी करीबी की मृत्यु होने वाली है। सपने में गिरा हुआ आभूषण मिलना इस बात का संकेत होता है कि आपको धन की हानि होने वाली है।
नोट – यह जानकारी लोक मान्यताओं पर आधारित है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना देना है। ताजा खबरों के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































