सपने में आम का पेड़ देखना शुभ माना जाता है। सपने में आम का पेड़ दिखाई देना इस बात का संकेत होता है कि आप को संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है। सोते समय यदि आपको आम का पेड़ दिखाई दिया है तो समझिए कि आप जल्द ही मां या पिता बनने वाले हैं।
सपने में कच्चा आम देखने का मतलब
सपने में आम का पेड़ देखने के अलावा सपने में कई लोगों को कच्चा आम भी दिखाई पड़ता है। यदि आपको सपने में कच्चा आम दिखाई दिया है तो इसका मतलब यह होता है कि आपको बहुत जल्द ही कोई सफलता मिलने वाली है। सपने में कच्चा आम देखना इस बात का संकेत होता है कि आप को पुत्र प्राप्ति होगी।
सपने में पका आम देखना
जहां एक तरफ सपने में कच्चा आम देखना पुत्र प्राप्ति का संकेत होता है वही सपने में पका आम देखना इस बात का संकेत होता है कि यदि आप कोई कार्य कर रहे हैं तो उसमें आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इसलिए सपने में पका आम देखना शुभ सपना माना जाता है।
सपने में फल देखना
सपने में आम का पेड़ देखने के अलावा सपने में फल भी दिखाई देता है तो यह सपना भी आपके लिए बहुत ही शुभ सपना है। सपने में फल देखना इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में सुख समृद्धि और धन वैभव की वृद्धि होने वाली है। यह सपना आपकी जिंदगी में गुडलक और खुशियों के आने का संकेत देता है। सपने में फलों को देखना आर्थिक स्थिति में सुधार का संकेत देता है।
सपने में खुद को पेड़ पर चढ़ते देखना
यदि आप सपने में खुद को पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि करियर में आपको बहुत जल्द ही कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। यही चीजें पहाड़ पर चढ़ने पर भी लागू होती है। इसलिए सपने में पेड़ पर चढ़ना या पहाड़ पर चढ़ना एक शुभ सपना माना जाता है।
सपने में आम का पेड़ लगाना
यदि आप अपने घर में सपने में आम का पेड़ लगाते हुए खुद को देखते हैं तो इसका लाभ 14 पीढ़ियों को मिलता है। इस प्रकार के सपने देखने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। हालांकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी घर में आम का पेड़ नहीं लगाना चाहिए।
आम किसका प्रतीक होता है?
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
आध्यात्मिक रूप से आम को फलों का राजा माना जाता है। इसके अलावा आम समृद्धि और खुशी का प्रतीक भी माना जाता है। इस कारण हिंदू धर्म में सभी प्रकार के अनुष्ठानों में आम का प्रयोग किसी ना किसी रूप में किया जाता है। पूजा पाठ में आम के पत्तों का प्रयोग बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा हिंदू धर्म में शादी विवाह इत्यादि कार्यों में भी आम के पत्तों का प्रयोग किया जाता है।
आम के पेड़ में किस भगवान का वास होता है?
आम के पेड़ में ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव का वास होता है। एक बार भगवान शिव ने देवी पार्वती को त्याग दिया था। जिसके बाद मां पार्वती कांचीपुरम आईं और उन्होंने रेत से शिवलिंग बनाया तथा एक आम के पेड़ के नीचे स्थापित किया।
सबसे शुभ पौधा किसे माना जाता है?
हिंदू धर्म शास्त्रों में केले को सबसे शुभ पौधा माना जाता है। केले का पौधा घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि इसमें भगवान विष्णु का वास माना जाता है। गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन माना जाता है और इस दिन गुरुवार का व्रत करने वाले लोग केले की पूजा करते हैं।
ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन केले की पूजा करने से पूजा का पूर्ण फल व्यक्ति को प्राप्त होता है और उनकी पूजा सीधे भगवान विष्णु तक पहुंचती है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगाने के लिए केले का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है।
घर में अमरूद का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं
घर में जब भी पेड़ लगाना चाहिए तो हमेशा उसे सही दिशा में लगाना चाहिए। सही दिशा में लगाया गया पेड़ घर में सुख समृद्धि लाता है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि घर में अमरूद का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा घर में केले का पेड़ भी कभी नहीं लगाना चाहिए। हालांकि इस विषय को लेकर विद्वानों में मतभेद है। इस पर विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी पुरोहित से संपर्क करें।
नोट – यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारा उद्देश्य सिर्फ आपको जानकारी उपलब्ध कराना है। इसकी विश्वसनीयता पर हम किसी प्रकार का दावा नहीं करते।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































