Tulsi Vastu Tips: रविवार को तुलसी पूजा करनी चाहिए या नहीं? पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता है और इस दिन तुलसी माता भगवान विष्णु जी के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में रविवार के दिन तुलसी पूजा करने से उनका व्रत खंडित हो जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि रविवार के दिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने से घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है। रविवार के अलावा एकादशी के दिन भी तुलसी पूजा करने से मना किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी के दिन भी मां तुलसी भगवान विष्णु के लिए व्रत रखती हैं। इसके अलावा रविवार के दिन तुलसी के सामने दीपक भी नहीं जलाना चाहिए।
रविवार के दिन तुलसी में दीपक क्यों नहीं जलाना चाहिए?
रविवार के दिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने से मना किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि रविवार के दिन तुलसी माता को ना तो जल चढ़ाया जाता है और ना ही उसके नीचे दीपक जलाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन मां तुलसी का व्रत होता है और जल तथा दीपक जलाने से माता तुलसी का यह व्रत टूट जाता है। ऐसे में मां तुलसी भक्तों पर प्रसन्न होने के बजाय नाराज हो जाती हैं और लोगों के जीवन में कठिनाइयां होने लगती है।
रविवार को तुलसी पूजा कैसे करें?
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
रविवार के दिन तुलसी को जल चढ़ा सकते हैं लेकिन उनके नीचे दीपक नहीं जला सकते। हालांकि इस विषय में आप अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ से संपर्क अवश्य करें। भगवान गणेश और मां दुर्गा को तुलसी नहीं चढ़ाया जाता है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि जिस जगह पर आपने तुलसी का पौधा लगाया है, वहां पर हमेशा साफ-सफाई रखना चाहिए।
तुलसी का पत्ता तोड़ते समय क्या बोलना चाहिए?
रविवार के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने से भी मना किया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पत्ते तोड़ने जरूरी होते हैं। ऐसे में तुलसी का पत्ता तोड़ते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से अशुभ दिनों में तुलसी पत्ता तोड़ने का पाप नहीं लगता है। मंत्र है – नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते ।।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































