शकरकंद खाने होते हैं बहुत फायदे लेकिन नुकसान भी जानें

Sweet Potato

Right Time To Eat Sweet Potato: सर्दियों (Winter) के मौसम में शकरकंद (Sweet Potato) खाना सेहत (Health) के लिए काफी फायदेमंद होता है। शकरकंद की तासीर गर्म होती है और इसमें हाई कैलोरीज होती हैं। शकरकंद को एक कंप्लीट फूड भी कहा जाता है। लेकिन अगर आप इसे सही टाइम पर खाते हैं तभी इसका फायदा आप उठा सकते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

ऐसे में विशेषज्ञ इसे सुबह के समय खाना सही मानते हैं। अगर इसे ब्रेकफास्‍ट के रूप में खाया जाए तो ये कई तरह से हमारे शरीर को न्‍यूट्रिशन और कैलोरी देता है जो दिन भर बॉडी की जरूरतों को पूरा करता है। लेकिन अगर इसे रात के समय खाया जाए तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   कोरोना पर ट्रंप का बड़ा बयान, यह फ्लू नहीं बल्कि हम पर हमला हुआ है

शकरकंद के फायदे – Sweet Potato Benefits

Follow WhatsApp Channel Follow Now

1- शकरकंद आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे आंखों की रोशनी अच्छी होती है। अगर आप लंबे समय तक अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो शकरकंद अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
2- शंकरकंद खाने से दिल की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इसमें फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, जो खराब कोलेस्टॉल को कम करता है।
3- शकरकंद अच्छी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको शकरकंद जरूर खानी चाहिए। इससे हाई ब्लड प्रेशर से बचा जा सकता है।
4- शकरकंद से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। शकरकंद कब्ज जैसी बीमारियों से राहत दिलाने का काम करता है।
5- अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आपको शकरकंद का सेवन जरूर करना चाहिए। शकरकंद में आयरन पाया जाता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
6- शकरकंद खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। आयरन अच्छी मात्रा में होने की वजह से ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें -   Benefits of Almonds in Pregnancy: प्रेगनेंसी में बादाम खाने के फायदे

शकरकंद खाने के नुकसानः (Shakarkand Khane Ke Nuksan)

  1. किडनी स्टोन: किडनी स्टोन की समस्या होने पर शकरकंद का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। शकरकंद में भरपूर मात्रा में ऑक्सालेट होता है, जो एक तरह का कार्बनिक अम्ल है। जिससे गुर्दे की पथरी की समस्या बढ़ सकती है।
  1. एलर्जी : अगर आप शकरकंद का ज्यादा सेवन करते हैं तो आपको एलर्जी हो सकती है. शकरकंद को मैनिटोल युक्त पदार्थ भी कहा जाता है। जिससे कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है।
  2. पेट संबंधी: शकरकंद के ज्यादा सेवन से पेट संबंधी समस्या हो सकती है। शकरकंद में मौजूद मैनिटोल जो एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है, जिसे शुगर अल्कोहल या पॉलीओल कहा जाता है। इससे पेट दर्द और सूजन जैसी समस्या हो सकती है।
  3. सिरदर्द: कुछ लोगों को शकरकंद के सेवन से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। शकरकंद में विटामिन ए प्रचूर मात्रा में मौजूद होता है। विटामिन ए की अधिकता होने पर सिरदर्द और दाने निकलने जैसी समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें -   श्रीकृष्णा - कलयुग में फिर लीलाएं रचने जा रहें हैं श्रीकृष्ण, जानें कब और कहाँ?
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now